करण मेहरा ने पत्नी निशा पर लगाया आरोप, कहा- कन्यादान करने वाले मुंह बोले भाई से है अफेयर
टीवी एक्टर करण मेहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी पत्नी निशा रावल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करण का कहना है कि निशा उनके फ्लैट में गैर-मर्द के साथ रह रही हैं।
मुंबई, 5 अगस्तः साल 2021 में, टीवी के फेमस कपल करण मेहरा और निशा रावल अलग होने के खबर से सुर्खियों में छा गए थे। इस कपल ने एक दूसरे के खिलाफ कई विस्फोटक बयानों के साथ पलटवार किया था। इससे पहले टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने पति करण मेहरा पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और इस बात की जानकारी दी थी। अब एक्टर करण मेहरा कहानी के अपने पक्ष के साथ सामने आए हैं। फिलहाल टीवी एक्टर करण मेहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी पत्नी निशा रावल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

करण ने मीडिया के सामने रखी सच्चाई
जानकारी के अनुसार निशा ने करण पर घरेलू हिंसा और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। अब करण का कहना है कि निशा उनके फ्लैट में गैर-मर्द के साथ रह रही हैं। उस शख्स का नाम रोहित सेठिया है। करण ने आरोप लगाया है कि निशा और रोहित का अफेयर चल रहा है जबकि निशा उसे मुंह बोला भाई बताती हैं। करण मेहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वह अब तक चुप थे क्योंकि उनके पास सबूत नहीं था।
करण बोले- रोहित सेठिया ने मुझे धमकी दी
टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा और निशा रावल के बीच जबरदस्त झगड़े ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। निशा रावल ने लॉकअप शो में भी अपनी पर्सनल लाइफ की कई बातें शेयर की थीं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, करण मेहरा ने बताया है- निशा सिंगल मदर की इमेज बना रही हैं और दिखा रही हैं कि वह सब अकेले कर रही हैं लेकिन वह मेरे 4.5 बीएचके फ्लैट में रह रही हैं। उनके पास मेरा बिजनेस है और मेरा पैसा इस्तेमाल करके ही वो केस लड़ रही हैं।
करण को उसके ही फ्लैट से निकाल दिया गया
करण मेहरा ने आगे कहा- मेरे डॉक्यूमेंट्स, पैसा, लैपटॉप सब कुछ उस फ्लैट में रखा है जहां निशा रहती हैं। मुझे मेरे ही घर में जाने की इजाजत नहीं है। मुझे एक सूटकेस में बस 5 जोड़ी कपड़े दे दिए गए हैं। करण ने कहा- रोहित सेठिया ने मुझे धमकाने के लिए पॉलिटिकल पार्टीज के कुछ लोगों से मदद ली है। मुझे डराया जा रहा है।
मारपीट का लगाया आरोप
करण ने बताया- गत मई महीने में निशा रावल, रोहित सेठिया और लक्ष्मी रावत ने साजिश करके मेरे खिलाफ झूठा केस किया था। उन्होंने झूठे आरोप लगाए और मुझे घर से निकाल दिया। मुझे शारीरिक चोट भी पहुंचाई। उसने निशा का मुंह बोला भाई बनने की आड़ में मेरे साथ बहुत मारपीट की। उसी रात दोनों ने मुझे धमकी दी कि मुझे और मेरे परिवार को शूट कर देंगे।
निशा का है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
करण ने आरोप लगाया कि रोहित और निशा का अफेयर चल रहा है जबकि उनका अभी तलाक नहीं हुआ है। करण ने कहा- रोहित को मुझसे निशा का मुंह बोला भाई कहकर मिलवाया गया था और उसने शादी में निशा का कन्यादान भी किया था। करण ने कहा वह कोर्ट में सबूत जमा कर चुके हैं और उसके बाद मीडिया के सामने आए हैं। करण बोले कि निशा रावल का अपने 14 साल पुराने मुंह बोले भाई रोहित सेठिया से अफेयर चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications