Bigg Boss ट्रॉफी से चूके लेकिन प्राइज मनी से भी ज्यादा Karan Kundrra ने कर ली शो से कमाई
Bigg Boss ट्रॉफी से चूके लेकिन प्राइज मनी से भी ज्यादा Karan Kundrra ने कर ली शो से कमाई
मुंबई, 03 फरवरी। टीवी के सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 पिछले हफ्ते खत्म हो गया, लेकिन फैंस और सोशल मीडिया पर इसका बुखार और दीवानगी अभी भी जिंदा है। जब से बिग बॉस खत्म हुआ है इसके कंस्टेंट किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। बिग बॉस 15 में एक बाद फिर ट्राफी एक एक्ट्रेस ने अपने नाम कर लिया है, लेकिन तेजस्वी प्रकाश को ट्राफी जीत कर बिग बॉस से उतना फायदा नहीं हुआ जितना शो के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा को हुआ।

Bigg Boss ट्रॉफी से चूके करण कु्ंद्रा
करण कुंद्रा भले ही शो की ट्राफी अपने नाम करने से चूक गए लेकिन वो ऐसे कटेस्टेंट हैं जिन्होंने बिग बॉस 15 की विनर की प्राइज मनी से कही अधिक कमाई की है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

विनर तेजस्वी प्रकाश को मिला 40 लाख रुपये के नकद पुरस्कार
30 जनवरी को हुआ बिग बॉस 15 का फिनाले सितारों से भरा हुआ था। तेजस्वी प्रकाश ने 40 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी जीती। प्रतीक सहजपाल ने जहां फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया, वहीं करण कुंद्रा को शो के सेकेंड रनर-अप रहे।

तीसरे नंबर पर रहे करन कुद्रा ने की इतने करोड़ की कमाई
सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो में प्रवेश करने वाले सभी 24 प्रतियोगियों में से बिग बॉस 15 से सबसे पे का चेक मिला है वो करण कुंद्रा ही हैं। तीसरे नंबर पर रहे करन कुद्रा को कथित तौर पर फीस के तौर पर प्रति सप्ताह 8 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। बतौर फीस करण कुंद्रा को लगभग 1.36 करोड़ रुपये मिले हैं।
Recommended Video

तेजस्वी प्रकाश को मिले इतने करोड़ रुपये
बिग बॉस 15 की विनर होने के नाते, अभिनेत्री तेजस्वी को पुरस्कार राशि के रूप में 40 लाख रुपये मिले इसका मतलब है कि उन्होंने 15वें सीजन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंटेस्टेंट बनकर शो से करीब 2.1 करोड़ कमाए।

शमिता शेट्टी के बर्थडे में जुटे शो की कंस्टेंट
बीबी 15 फाइनलिस्ट में से एक रहीं शमिता शेट्टी ने बुधवार को अपना जन्मदिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। अभिनेता ने अपने साथी बिग बॉस 15 के प्रतियोगियों को आमंत्रित किया और जन्मदिन स्थल के बाहर शटरबग्स के लिए खुशी-खुशी उनके साथ पोज दिए जो उनके लिए चीयर कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications