करण जौहर बोले- 8 लोगों का इकट्ठा होना कोई पार्टी नहीं है, मेरा घर कोरोना का हॉटस्पॉट नहीं

करण जौहर ने कहा 8 लोगों का इकट्ठा होना कोई पार्टी नहीं है, उनका घर कोरोना हॉटस्पॉट नहीं है

मुंबई, 15 दिसंबर। बॉलीवुड फिल्‍म निर्माता निर्देशक करण जौहर की पार्टी के बाद बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर और कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। जिसके बाद करीना कपूर को जहां कोरोना की सुपर स्‍प्रेडर कहा जा रहा वहीं करण जौहर की पार्टी को कोरोना का हॉटस्‍पॉट होने का आरोप लगाया जा रहा था। बुधवार को करण जौहर ने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर एक पोस्‍ट शेयर कर इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

karn

करण जौहर ने अपने इंस्‍टाग्राम पर मैसेज शेयर करते हुए लिखा उन्होंने और उनके परिवार के सभी सदस्‍यों ने कोरोना का टेस्‍ट करवाया सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिल्‍म निर्देशक करण जौहर ने ये भी कहा 8 लोगों का इकट्ठा होना कोई पार्टी नहीं है और उनका घर कोरोना हॉटस्पॉट नहीं है।

बता दें करीना कपूर खान और उनकी एक्‍ट्रेस दोस्‍त अमृता अरोड़ा, और "द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स" के दो सितारे - सीमा खान और महीप कपूर - ने 8 दिसंबर को फिल्म निर्माता करण जौहर के मुंबई स्थित घर में एक डिनर पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद ये सब कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी की बीएमसी ने बिल्डिंग को सील कर दिया है। उस रात के खाने में मेहमानों सहित कम से कम 12 और लोगों का कोविड के लिए परीक्षण किया गया है।

इस पार्टी के बाद करीना कपूर पर आरोप लग रहे हैं कि इस पार्टी में शामिल होकर कोरोना की सुपर स्‍प्रेडर बनी। हालांकि करीना कपूर के प्रवक्‍ता ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि करण जौहर की पार्टी में मौजूद एक सख्‍स जो लगातार खांस रहा था उसकी रिपोर्ट बाद में सबसे पहले कोविड पॉजिटिव आई थी और वो ही इसके लिए जिम्‍मेदार हैं। वहीं करीना की ओर से प्रवक्‍ता ने जो बयान जारी किया उसमें ये भी कहा कि कोरेाना के प्रति हमेशा करीना सभी ऐ‍हि‍तयात बरतती है और समाज के प्रति अपनी जिम्‍मेदारियों को बेहतर तरीके से समझती हैें।

वहीं अब करण जौहर जिनकी पार्टी को कोरोना का हॉट स्‍पॉट बताया जा रहा है उसका खंंडन करण जौहर ने अपनी पोस्‍ट में किया है।करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम नोट में लिखा,

मेरे परिवार और मैंने अपना आरटीपीसीआर टेस्ट कराया और भगवान की कृपा से हम सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मैंने सिर्फ सुरक्षित रहने और नकारात्मक होने के लिए दो बार टेस्ट कराया। उन्होंने आगे लिखा कि वह शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीएमसी के प्रयासों की सराहना की और उसे सेल्‍यूट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+