'मैं किसी भी तरह सपोर्ट...' कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर ये क्या कह गए करण जौहर? वीडियो देख चौंक गए फैंस

Kangana Ranaut Slap Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मंडी सीट से चुनाव जीतने के बाद अब राजनीति में कदम रख सकती हैं। लेकिन जब से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनको महिला CISF ने थप्पड़ मारा है तो ये मामला गर्माता जा रहा है। अब इस मामले में डायरेक्टर करण जौहर ने अपना रिएक्शन दिया।

कंगना रनौत के थप्पड़कांड पर अब तक तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उनका समर्थन किया। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, अनुपम खेर से लेकर सोनाक्षी सिन्हा जैसे तमाम बड़े सितारे शामिल हैं। वहीं अब कंगना से छत्तीस का आंकड़ा होने के बावजूद करण जौहर ने थप्पड़ मामले में उनका सपोर्ट किया।

Kangana Ranaut

करण जौहर की फिल्म किल रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। जिसका ट्रेलर 12 जून को रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब करण से पूछा गया कि वह कंगना रनौत के थप्पड़ मामले में क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर लोग तालियां बजाने लगे। करण जौहर ने कहा कि, "मैं किसी भी तरह की हिंसा को सपोर्ट नहीं करता हूं, चाहे वो मौखिक हो या फिर शारीरिक।"

करण जौहर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, कंगना रनौत अक्सर करण जौहर पर नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर निशाना साधती रहती हैं। उन्होंने फिल्ममेकर को कई बार मूवी माफिया जैसा नाम दिया है। इतना ही नहीं कॉफी विद करण शो में कंगना रनौत ने करण जौहर को नेपोटिज्म का फ्लैग बियरर कहा था।

बता दें कि, मंडी सीट से चुनाव जीतने के बाद 6 जून को कंगना रनौत को दिल्ली के लिए रवाना होना था। जिसके लिए वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची। अभिनेत्री को चंडीगढ़ से फ्लाइट पकड़नी थी और इस दौरान जब उनकी सिक्योरिटी चेकिंग हुई कि तभी CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें अचानक जोर का थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि इस मामले में अब तक महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+