कंगना रनौत से करण जौहर ने ऐसे लिया बदला, लेकिन भड़के यूजर्स बोले- 'मूवी माफिया' शर्म करो...'
कंगना रनौत से करण जौहर ने ऐसे लिया बदला, लेकिन भड़के यूजर्स बोले- 'मूवी माफिया' शर्म करो...'
मुंबई, 03 दिसंबर: कंगना रनौत और करण जौहर की कोल्ड वॉर काफी दिनों से चल रही है। कंगना रनौत ने करण जौहर पर कई बार नेपोटिज्म और स्टार किड्स को ब्रेक देने का आरोप लगाया है। करण जौहर और कंगना रनौत की ये फाइट कई बार देखी गई है। अब करण जौहर ने कंगना रनौत को लेकर फिर से कुछ ऐसा किया है, जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। असल में इमरान हाशमी और कंगना रनौत की फिल्म 'उंगली' के हाल ही में 7 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने एक पोस्टर साझा किया, जिसमें से उन्होंने कंगना रनौत को क्रॉप कर दिया है।

फिल्म में थीं कंगना पर पोस्टर से करण जौहर ने किया आउट!
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म 'उंगली' के सात साल पूरे होने पर जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें पूरी स्टार कास्ट को लिया गया है। लेकिन कंगना रनौत को बड़ी ही सफाई के साथ पोस्टर से हटा दिया गया है। प्रोडक्शन हाउस ने पोस्टर से कंगना रनौत की तस्वीर को क्रॉप किया। जबकि फिल्म में कंगना रनौत ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

धर्मा प्रोडक्शन के नए पोस्टर में सब दिखें, लेकिन कंगना नहीं दिखीं
'उंगली' के सात साल पूरे होने पर शेयर किए गए इस नए पोस्टर में इमरान हाशमी, अंगद बेदी, रणदीप हुड्डा, नील भूपालम और संजय दत्त नजर आए। लेकिन कंगना नहीं दिखीं। वहीं फिल्म के असली पोस्टर में इमरान हाशमी के बगल में कंगना रनौत थीं। लेकिन इस नए पोस्टर से कंगना नदारद थीं।

यूजर्स ने लगाई करण जौहर की क्लॉस
जैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट को देखा और पोस्टर से इस बॉलीवुड डीवा कंगना रनौत की अनुपस्थिति को देखा, यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। कई नेटिजन्स ने पोस्टर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और करण जौहर और इसके धर्मा प्रोडक्शंस की जमकर आलोचना की।
एक यूजर ने लिखा, 'वाह! ये क्या बात हुई। वह (कंगना) सह-अस्तित्व के बारे में बात कर रही थी। लेकिन करण जौहर एकाधिकार और प्रतिरोध में विश्वास करते हैं। शर्म की बात है?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यह उंगली पोस्टर नहीं है... यह बदसूरत पोस्टर है!''

'मूवी माफिया' शर्म करो...'
वहीं एक अन्य यूजर ने करण जौहर को मूवी माफिया कहा। एक यूजर ने करण जौहर को 'मूवी माफिया' बताते हुए लिखा, 'मूवी माफिया करण जौहर ने जानबूझकर कंगना रनौत को उंगली पोस्टर से एडिट किया है, कुछ तो शर्म करो।'' वहीं एक अन्य ने नाराजगी जताते हुए कमेंट किया, 'कुछ शर्म करो, करण जौहर, अब बहुत हुआ'।
Recommended Video

कंगना ने फोटो क्रॉप होने पर नहीं दिया है कोई रिएक्शन
हालांकि कंगना रनौत ने फिलहाल इस पोस्टर को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अब पोस्टर पर कंगना रनौत का रिएक्शन देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि कंगना रनौत और निर्माता करण जौहर लंबे समय से चल रहे झगड़े में शामिल हैं। कंगना रनौत ने बेबाकी से करण जौहर के शो कॉफी विद करण में ही उनपर भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगाया था।
हालांकि कंगना रनौत ने हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी फिल्म शेरशाह की तारीफ की थी।












Click it and Unblock the Notifications