करण देओल की शादी की तैयारियां शुरू, सनी देओल का घर फूलों और लाइट्स से सजा, देखें वीडियो
Karan Deol Wedding: धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी आगामी 16 जून को मुंबई में ही होगी।
Karan Deol Wedding: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक तरफ जहां उनकी अपकमिंग फिल्म गदर 2 का आज टीजर रिलीज किया गया है वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां शूरू हो चुकी हैं। आपको बता दें कि सनी देओल जल्द ही ससुर बनने वाले हैं। उनके बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं सनी देओल के घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी आगामी 16 जून को मुंबई में ही होगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर सनी देओल के घर के बाहर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल के घर को फूलों और लाइट्स से सजाया गया है।

धर्मेंद्र नें पोते की शादी को लेकर कही ये बात
सनी देओल और उनके पिता दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने पोते की शादी को लेकर कहा कि वह वेडिंग से काफी खुश हैं। इस शादी को लेकर वह काफी ज्यादा एक्साइटेड भी हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि लंबे समय बाद देओल परिवार में शादी हो रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सनी देओल के घर के बाहर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
फूलों और लाइट्स से सजा घर
वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल का घर फूलों और पीले रंग की लाइट्स से सजाया जा चुका है। वहीं घर के मुख्य दरवाजे का डेकोरेशन वर्क अभी भी जारी है और उसे काफी डिफरेंट लुक देकर सजाया जा रहा है। बॉम्बे टाइम्स की खबर के अनुसार करण देओल और उनकी गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य आगामी 16 जून को शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी मुंबई में ही होगी। इसके अलावा आगामी 18 जून को दोनों का रिस्पेशन भी मुंबई में आयोजित किया जा सकता है।
18 जून को होगा रिसेप्शन
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक करण देओल और दृशा आचार्य की शादी 16 जून को देओल परिवार के घर पर ही होगी जबकि आगामी 18 जून को करण देओल की वेडिंग रिसेप्शन है, जिसे बांद्रा के ताज लैंड्स एंड होटल में आयोजित किया जाएगा। सभी लोगों को इन्विटेशन्स भेज दिए गए हैं। खबर है कि दृशा और करण की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के सितारे शामिल हो सकते हैं।
करण देओल और दृशा आचार्य का रिलेशन
जानकारी के अनुसार करण देओल और दृशा आचार्य करीब 6 साल से रिलेशनशिप में हैं। इस साल वैलेंटाइंस डे पर दुबई में दोनों ने सगाई कर ली थी। आपको बता दें कि दृशा आचार्य और उनकी फैमिली शादी के इस फंक्शन को काफी प्राइवेट रखने की बात कही है। उन लोगों का मानना है कि पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications