Kapkapiii Trailer: हंसने के साथ अब डर का होगा सामना, 'कंपकंपी' का ट्रेलर रिलीज, खड़े होंगे रोंगटे
Kapkapiii Trailer: क्या आपको हॉरर कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है? क्या आप डरने के साथ साथ हंसना भी पसंद करते हैं? तो फिर तैयार हो जाइये। तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े की फिल्म आपको एंयरटेन करने के लिए पूरी तरह से रेडी है।
'कंपकंपी' का डरावना ट्रेलर रिलीज
इस अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म का नाम 'कंपकंपी' है। ये फिल्म आपको डराने के साथ साथ गुदगुदाने की भी पूरी कोशिश करेगी। इस मूवी में श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर आपका मनोरंजन करते नजर आएंगे। वहीं लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म के ट्रेलर ने मचाई खलबली
फिल्म का ट्रेलर आज यानी 15 मई 2025 को रिलीज किया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद सो लोग इस मूवी के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े की जोड़ी
वहीं फिल्म के हीरो तुषार कपूर ने इंस्टाग्राम पर 'कंपकंपी' का ट्रेलर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- उन्हें लगा कि ये सिर्फ एक खेल है... आत्माओं की दूसरी प्लानिंग थी। इस मुश्किल महीने में हम सभी को कुछ हंसी की जरूरत है।
उइजा बोर्ड के इस्तेमाल पर टिकी है कहानी
2 मिनट 33 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत दोस्तों के एक ग्रुप के उइजा बोर्ड के इस्तेमाल से होती है, लेकिन ये धीरे-धीरे डरावना होता जाता है। श्रेयस तलपड़े की मानें तो फिल्म 'कंपकंपी' दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगी। वहीं तुषार कपूर ने बताया है कि ये फिल्म उइजा बोर्ड के इर्द-गिर्द घूमती है।
23 मई 2025 को रिलीज होगी ये फिल्म
मेकर्स से मिली जानकारी के अनुसार ये फिल्म आगामी 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को आप अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं और इसका मजा ले सकते हैं। ये फिल्म पेट पकड़कर हंसने और डरावने सस्पेंस के साथ आपको एक अलग अनुभव करवाएगी।












Click it and Unblock the Notifications