कपिल शर्मा ने बयां किया दर्द- झलक दिखला जा का होस्ट बनने गया तो, आयोजक बोले पहले वजन कम करो
मुंबई,28 सितंबर। अपनी कॉमेडी के दम पर लाखों दिलों पर राज करने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने दम पर ये मुकाम हासिल किया है। कपिल शर्मा का कॉमेडी शो बॉलीवुड सितारों के बीच फिल्मों को प्रमोट करने के लिए काफी लोकप्रिय है। हर हफ्ते पॉपुलर एक्टर-एक्ट्रेस शो में कपिल के मेहमान होते हैं। कपिल को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। हाल ही में, एक इंटरव्यू में कपिल ने अपने स्ट्रगल को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए अपना दर्द बयां किया है।

झलक दिखला जा’ होस्ट करने गए थे कपिल लेकिन...
सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा होस्ट करने वाले कपिल ने इससे पहले, उन्होंने कलर्स टीवी पर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल नाम से शो को होस्ट किया था। कलर्स टीवी शो में आने से पहले कपिल सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो, झलक दिखला जा की मेजबानी करने का ऑफर मिला था लेकिन जब वो इंटरव्यू देने के लिए गए तो उन्हें जैसा ट्रीट किया गया उसका खुलासा उन्होंने किया।

झलक दिखला जा होस्ट करने के लिए चैनल ने बुलाया था
कपिल शर्मा ने बताया कि जब वो सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो, झलक दिखला जा के लिए गए तो उन्हें शो होस्ट करने के लिए वजन कम करने के लिए कहा गया था। कपिल ने कहा "मैं कलर्स ऑफिस गया था क्योंकि उन्होंने मुझे एक शो की मेजबानी के बारे में बात करने के लिए बुलाया था। मैंने उनसे पूछा कि कौन सा? उन्होंने कहा झलक दिखला जा। उन्होंने मुझसे कहा कि मनीष पॉल और आप इसे होस्ट करेंगे।"

मुझे देखकर कहा आप बहुत मोटे हैं। आप थोड़ा वजन कम करो
कपिल ने बताया मैंने कहा ठीक है तो उन्होंने फिर मुझे बीबीसी नामक एक प्रोडक्शन हाउस के अधिकारियों से मिलने के लिए कहा। मैं उनसे मिलने गया, और मुझे देखकर उनके एक अधिकारी ने कहा, 'आप बहुत मोटे हैं। आप थोड़ा वज़न कम करो। मैंने चैनल को बताया कि उसने मुझसे क्या कहा और कहा 'यह सब क्या है?' चैनल ने महिला को फोन किया और उससे कहा, 'कहा कि ये लड़का अच्छा है। इन्हें बतौर होस्ट काम करने दो। वजन ये बाद में कम कर लेंगे।

कपिल शर्मा शो बनाने का कहां से आया आइडिया
अगर आपको लगता है कि यह कपिल शर्मा के लिए पूरी तरह से एक कड़वा अनुभव था, तो यह सही नहीं है। उन्होंने अपनी मुलाकात के दौरान प्रोडक्शन हाउस से पूछा, "आप कॉमेडी शो बनाने के बारे में क्यों नहीं सोचते?" प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें शो के लिए पिच तैयार करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया।

कपिल शर्मा शो बनाने का कहां से आया आइडिया
अगर आपको लगता है कि यह कपिल शर्मा के लिए पूरी तरह से एक कड़वा अनुभव था, तो यह सही नहीं है। उन्होंने अपनी मुलाकात के दौरान प्रोडक्शन हाउस से पूछा, "आप कॉमेडी शो बनाने के बारे में क्यों नहीं सोचते?" प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें शो के लिए पिच तैयार करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया।

ऐसे शो बनाने की योजना बनाई
कपिल ने अपने शो के बारे में बात करते हुए बताया कि उस वक्त मेरे पास कोई आइडिया नहीं था। मैं घर गया और सोचा कि मैं क्या अच्छा कर सकता हूं। "मुझे स्टैंड-अप, स्केच कॉमेडी और कॉस्ट्यूम कॉमेडी करने में मज़ा आया। इसलिए, मैंने उन सभी एलिमिनेंट्स को एक साथ मिलाकर इनसे शो बनाने की योजना बनाई। मैंने पिच तैयार की।

25 एपिसोड्स का प्लान था लेकिन 500 एपिसोड्स की शूटिंग खत्म की
कपिल ने बताया मुझसे पूछा मुझे कितना समय लगेगा। मैंने उन्हें बताया स्टैंड-अप, गैग्स, सेलिब्रिटी इंटरव्यू के बाद भी 5 मिनट बच जाएगा लेकिन जब शूट किया गया तो वो 120 मिनट का हो गया और उन्हें 70 मिनट का कंटेंट चाहिए था। उस वक्त उन्हें समझ नहीं आया कि क्या काटना है. जब बात करते हैं तो बातचीत लंबी हो जाती हैलेकिन शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। हमने 25 एपिसोड्स का प्लान किया था लेकिन हमने 500 एपिसोड्स की शूटिंग खत्म की। इसका मतलब कपिल अब 'द कपिल शर्मा शो' जिसका हर हफ्ते आप जो आनंद ले रहे हैं उसकी शो की कपिल की कोई प्लानिंग नहीं की गई थी, कपिल के एक प्रश्न ने इस लाज़वाब सीरियल की नींव रखी।












Click it and Unblock the Notifications