एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा ने लिए 50 लाख रुपए, होश उड़ा देगी कॉमेडी शो के बाकी किरदारों की फीस
The Great Indian Kapil Sharma Show: 'द कपिल शर्मा शो' के टीवी से नदारद होने के बाद अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म की दुनिया में धूम मचाने के लिए तैयार है। शो का नाम बदलकर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' रख दिया गया है और ये आज ये सानी 30 मार्च 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' का शानदार आगाज
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा खुद ही इस शो को होस्ट करने वाले हैं जैसा कि वह पहले भी करते आए हैं। बस इस बार फर्क सिर्फ इतना होगा कि ये शो टीवी चैनल पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई देगा। शो में ज्यादातर पुराने कलाकार ही नजर आएंगे। वहीं फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की भी शो में दोबारा एंट्री हो गई है।

कपिल शर्मा और उनके दूसरे कलाकारों की फीस
कपिल शर्मा का कॉमेडी रिएलिटी शो काफी लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा था। दुनियाभर के कई देशों में इस शो ने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। शो के होस्ट कपिल शर्मा ने भी इसके जरिए ही खूब नाम कमाया है। कपिल शर्मा शो में काम करने वाले सभी कलाकार काफी पॉपुलर हो गए हैं। इस शो में काम करने वाले सभी एक्टर्स की फीस बहुत ही शानदार है। आइए आपको बताते हैं कि इस कॉमेडी रिएलिटी शो में कौन सा किरदार कितनी फीस लेता था।
कपिल शर्मा
स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा पिछले 10 सालों से शो के होस्ट रहे हैं। वह शो के एक एपिसोड के लिए काफी मोटी सैलरी लेते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए करीब 50 लाख रुपये की फीस लेते थे। ऐसे में वह महीने भर में 8 एपिसोड करते थे और उसके लिए 4 करोड़ रुपए की फीस लेते थे।
चंदन प्रभाकर
चंदन प्रभाकर न सिर्फ द कपिल शर्मा शो के पुराने कलाकारों में से एक हैं बल्कि कॉमेडियन कपिल शर्मा के बहुत पुराने दोस्त भी हैं। चंदन भी अब कपिल शर्मा शो के इस सीजन में नजर आएंगे। चंदन प्रभाकर शो के एक एपिसोड के लिए 7 लाख रुपये की फीस लेते थे। ऐसे में महीनेभर में वह शो से 56 लाख रुपए की कमाई करते थे।
सुमोना चक्रवर्ती
सुमोना चक्रवर्ती द कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा की पत्नी के किरदार में नजर आती थीं। सुमोना भी इस शो के पुराने कलाकारों में से एक हैं। सुमोना चक्रवर्ती एक एपिसोड के लिए 5 लाख रुपए वसूलती थीं। सुमोना थोड़ी सी देर के लिए स्क्रीन पर आती थीं और महीनेभर में 40 लाख रुपए की कमाई कर लेती थीं।
कीकू शारदा
कीकू शारदा द कपिल शर्मा शो में पलक, लच्छा, बच्चन सिंह, गुड़िया लॉन्ड्री वाली के रोल में नजर आते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कीकू शारदा प्रति एपिसोड 7 लाख रुपये की फीस लेते थे। ऐसे में कीकू शारदा एक महीने में 56 लाख रुपए की कमाई करते थे।
अर्चना पूरन सिंह
द कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह भी कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं थीं। जज की कुर्सी पर बैठकर कपिल शर्मा के जोक्स पर जमकर ठहाके लगाने के लिए अर्चना पूरन सिंह प्रति एपिसोड 10 लाख रुपए की फीस लेती थीं। ऐसे में महीनेभर में अर्चना पूरन सिंह 80 लाख रुपए कमा लेती थीं।
कृष्णा अभिषेक
बॉलीवुड एक्टर कृष्णा अभिषेक द कपिल शर्मा शो में आने वाले मेहमानों को जमकर एंटरटेन करते नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृष्णा अभिषेक के साथ कपिल शर्मा के पैसों को लेकर ही कोई विवाद हुआ था जिसके चलते कृष्णा अभिषेक ने शो छोड़ दिया था। हालांकि उन्होंने बाद में शो में वापसी की थी। कृष्णा अभिषेक एक एपिसोड के लिए 12 लाख रुपए की फीस लेते थे। ऐसे में वह महीनेभर में इस शो से 96 लाख रुपए की कमाई कर लेते थे।
सुनील ग्रोवर
फेमस कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर भी इस बार द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आने वाले हैं। इससे पहले खबर थी कि सुनील ग्रोवर ने शो के होस्ट कपिल शर्मा से किसी विवाद के चलते द कपिल शर्मा शओ छोड़ दिया था। हालांकि उनकी कॉमेडी लोगों को खूब पसंद थी। वह गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी के कैरेक्टर से लोगों को खूब हंसाते थे। सुनील ग्रोवर उस समय एक एपिसोड के 10 लाख रुपए की फीस लेते थे। ऐसे में वह महीने में 80 लाख रुपए कमा लेते थे।












Click it and Unblock the Notifications