VIDEO: जब कंगना के चलते कपिल को छोड़ गया उनका जिम ट्रेनर, जानें क्या है फनी स्टोरी?
मुंबई, 12 नवंबर: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के शुक्रवार के एपिसोड में, होस्ट अमिताभ बच्चन अभिनेता सोनू सूद और कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ गेम खेलते नजर आएंगे। चूंकि केबीसी में कपिल शर्मा की एंट्री हो रही हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता है कि, हंसी मजाक ना हो। चैनल ने एपिसोड की कई क्लिप शेयर की हैं। जिसमें कपिल शर्मा और सोनू सूद बिग बी के साथ मजेदार किस्से शेयर करते दिखे। बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने कंगना रनौत से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया तो बिग बी और सोनू सूद भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।

KBC में कपिल शर्मा ने सुनाया कंगना रनौत से जुड़ा फनी किस्सा
सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किये इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हॉट सीट पर अमिताभ के सामने सोनू सूद और कपिल शर्मा बैठे हुए है। इस बीच सोनू सूद कपिल को लेकर एक किस्सा बिग बी से शेयर करते हुए कहते हैं। सोनू सूद बताते हैं कि जब वो एक बार कपिल शर्मा शो में गया थे तो उन्होंने कपिल को फिटनेस की तरफ ध्यान देने के लिए कहा। हालांकि तब कपिल ने उनकी बात को मजाक में लेते हुए कहा था कि क्या जिम-सिम जाना सब ठीक है, रेटिंग सही आ रही है क्या फर्क पड़ता है। हालांकि सोनू जबरन अपने फिटनेस ट्रेनर योगेश को उनके साथ लगा दिया औऱ कहा कि इन्हें बिल्कुल भी नहीं छोड़ना।

हंसकर लोटपोट हुए अमिताभ बच्चन
कपिल शर्मा सोनू की बात पर सहमति जताते हैं और आगे खुलासा करते हुए कहते हैं कि हां सोनू एक दम सही कह रहे हैं कि मुझे ट्रेनर दिया उसने बिल्कुल नहीं छोड़ा मुझे, लेकिन एक दिन उसको कंगना रनौत मिल गई क्लाइंट, उस दिन मेरी छाती पर डंबल पडे-पड़े छोड़ गया वो... बस फिर क्या था कपिल के इस मजाकिया अंदाज को देख अमिताभ बच्चन और सोनू सूद के अलावा पूरी ऑडियंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गई।
देखें मजेदार Video
इससे पहले कपिल, बिग बी को देखकर कहते हैं कि आप जब-जब हमें बुलाते हैं हमारा प्राइस बढ़ जाता है मार्केंट में। अमिताभ-सोनू हंस पड़ते हैं । इसके बाद अमिताभ बच्चन शो में लेट आने पर कपिल शर्मा की खिंचाई करते हुए कहते हैं- सर एक बात की मुझे बहुत खुशी है कि आप एक दम राइट टाइम पर आए हैं। आपको हमें मिलना था 12 बजे और आप ठीक 4:30 बजे आ गये आप। कपिल हंस पड़ते हैं और बिग बी का एक किस्सा सुनाते हुए कहते हैं कि एक बार बच्चन सर ने उनसे दो मिनट लेट आने पर माफी मांगी थी, जिस वह आज तक नहीं भूल पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications