डिलीवरी बॉय की ड्रेस में Kapil Sharma को फैंस ने किया स्पॉट, बोले- 'किसी को बताना मत'

डिलीवरी बॉय की ड्रेस में Kapil Sharma को फैंस ने किया स्पॉट, बोले- 'किसी को बताना मत'

मुंबई, 19 मार्च: अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों नंदिता दास की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह शूटिंग ओडिशा के भुवनेश्वर जिले में चल रही हैं। शूटिंग के दौरान कपिल शर्मा भुवनेश्वर की सड़कों पर फूड डिलीवरी बॉय बनकर घूम रहे हैं। ऐसे में उनके चाहने वालों को उनके लाइव दीदार करने का भी मौका मिल रहा है। शुक्रवार को कपिल शर्मा के एक फैन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है।

डिलीवरी बॉय की ड्रेस में स्पॉट हुए कपिल शर्मा

डिलीवरी बॉय की ड्रेस में स्पॉट हुए कपिल शर्मा

कपिल शर्मा की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें, जो तस्वीर शेयर की गई है उसमें कपिल शर्मा को डिलीवरी राइडर के भेष में देखा जा सकता है। कपिल शर्मा ने बाइक पर ऑरेंज कलर की टी-शर्ट पहने और पीठ पर डिलीवरी बैग लटकाए नजर आ रहे हैं। साथ ही, ब्लू कलर का हेलमेट है। कपिल शर्मा सिग्नल पर गाड़ियों के बीच में अपनी बाइक लेकर खड़े हुए हैं।

कपिल शर्मा ने फनी अंदाज में कही ये बात

तस्वीर को ट्वीट करते हुए आकाश सिंह नाम के उनके एक फैन ने लिखा, 'सर जी मैं आज आपको लाइव देख लिया।' इस फोटो को री-शेयर करते हुए कपिल ने भी ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, 'किसी को बताना मत।' तो वहीं, अब कपिल की इस तस्वीर पर उनके फैन्स कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "मैं कपिल को ढूंढ रहा था, इसमें स्विगी वाला बंदा कपिल निकला।" दूसरे फैन ने लिखा, "दसरा काम ढूंढ लिया क्या सर?" वहीं तीसरे फैन ने लिखा, "पार्ट टाइम जॉब करते हुए कपिल पाजी।"

नंदिता दास की नई फिल्म की शूटिंग कर रहे है कपिल

नंदिता दास की नई फिल्म की शूटिंग कर रहे है कपिल

कपिल शर्मा, नंदिता दास की नई फिल्म में एक फूड डिलीवरी राइडर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म की एनाउंसमेंट इस साल फरवरी में की गई थी और मार्च के पहले हफ्ते में इसकी शूटिंग शुरू हुई थी। कपिल इससे पहले 'किस किसको प्यार करूं' और 'फिरंगी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। साथ ही वो सोनी टीवी पर फेमस कॉमेडी शो, 'द कपिल शर्मा शो' भी होस्ट करते हैं।

कपिल ने फिल्म में अपनी भूमिका के बारें में क्या कहा

कपिल ने फिल्म में अपनी भूमिका के बारें में क्या कहा

फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में पीटीआई से बात करते हुए कपिल शर्मा कहा, 'मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं, इसलिए नहीं कि मैं एक फिल्म कर रहा हूं, बल्कि इसलिए कि मैं नंदिता दास की फिल्म कर रहा हूं। जिसे मैंने एक अभिनेता और एक निर्देशक दोनों के रूप में देखा है। उसके पास चीजों को देखने का एक बहुत ही अलग और गहरा तरीका है और विवरण के लिए गहरी नजर है। इसलिए, एक अभिनेता के रूप में मेरा काम सिर्फ वही करना है जो वह मुझसे कहती हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+