Kapil Sharma Show: क्या सच में स्मृति ईरानी को पहचान नहीं पाया कपिल शर्मा शो का गार्ड? क्या है मामला?
मुंबई, 24 जुलाई। सोनी टीवी के बहुचर्चित शो 'द कपिल शर्मा' अपने पूरे शबाब पर है इसलिए बॉलीवुड, कला और संगीत के जुड़े बड़े-बड़े दिग्गज यहां पर प्रमोशन के लिए आते हैं लेकिन इस शो से जुड़ी एक बड़ी अजीब सी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस शो में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अपनी किताब 'लाल सलाम' के प्रमोशन के लिए आने वाली थीं लेकिन वो जब शूट के लिए शो पर पहुंचीं तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

स्मृति ईरानी को पहचान नहीं पाया कपिल शर्मा शो का गार्ड?
दरअसल ऐसी खबर है कि स्मृति ईरानी अपने दो साथियों और एक ड्राइवर के साथ 'द कपिल शर्मा' शो के सेट पर शूटिंग के लिए पहुंची थीं लेकिन स्टूडियो का गार्ड स्मृति ईरानी को पहचान नहीं पाया और कहा कि उसे अंदर किसी को भी भेजने का आदेश नहीं मिला है इसलिए वो उन्हें अंदर नहीं भेज सकता है। इस बात पर गार्ड और केंद्रीय मंत्री के ड्राइवर के बीच काफी बहस भी हुई लेकिन गार्ड ने किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया। हालांकि कहा जा रहा है कि कपिल को ये बात पता नहीं थी कि स्मृति ईरानी वहां शूट के लिए आने वाली हैं।

किसी से भी फोन पर बात नहीं हो पाई
गार्ड ने उनसे और उनकी टीम के लोगों से फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश भी की लेकिन किसी से भी फोन पर बात नहीं हो पाई। इसी बीच एक फूड डिलेवरी ब्वॉय वहां आया, जिसे बिना रोके-टोके गार्ड ने अंदर भेज दिया, जिसे देखकर स्मृति ईरानी को और तेज गुस्सा आ गया और वो वहां से नाराज होकर चली गईं और वो इस कदर गुस्सा हैं कि अब वो शायद ही शो पर किताब के प्रमोशन के लिए आएं।
Recommended Video

सेट पर अफरा-तफरी मच गई
जब कपिल और उनकी प्रोडक्शन की टीम को इस बात का पता लगा तो सेट पर अफरा-तफरी मच गई। कपिल की प्रोडक्शन टीम लगातार स्मृति ईरानी और उनकी टीम को फोन करती रहीं लेकिन फोन नहीं उठा और उसके बाद शूट कैंसिल करना पड़ा। इस पूरे मामले का पता पुलिस को भी चला, वो भी सेट पर पहुंच गई और प्रोडक्शन टीम से काफी देर तक उनकी बातचीत भी हुई।

गार्ड गायब, फोन बंद, शूटिंग कैंसिल
यही नहीं जब गार्ड को पता चला कि उसने केंद्रीय मंत्री को अंदर जाने से रोका है तो उसकी हालत काफी खराब हो गई, वो तुरंत वहां से भाग निकला और उसने अपना फोन बंद कर दिया है। इसलिए उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। फिलहाल इस बारे में अभी तक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कपिल शर्मा की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार कपिल शर्मा ट्रोल हो रहे हैं और लोग उनके खिलाफ काफी बयानबाजी कर रहे हैं।
"लाल सलाम: एक उपन्यास''
आपको बता दें कि किताब 'लाल सलाम' एक उपन्यास है, जो कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पहला उपन्यास है। ये किताब अप्रैल 2010 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के दौरान 76 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की हत्या की घटना पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications