Archana Puran Singh के साथ दुबई में बड़ा स्कैम! बेटे की एक चूक से बनीं शिकार, कैसे क्या हुआ? खुद बताया सबकुछ
Scam with Archana Puran Singh: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की मशहूर जज और बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के साथ दुबई में बड़ा स्कैम हो गया। हाल ही में, स्विटजरलैंड में परिवार के संग छुट्टियां बिताकर लौटीं अर्चना ने पूरा किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि दुबई में कैसे बेटे की एक चूक से ठगी का शिकार बन गईं।
दरअसल, अर्चना और उनके परिवार ने दुबई में इनडोर स्काईडाइविंग का मजा लेने के लिए टिकट बुक किए थे। बेटे आर्यमन ने एक वेबसाइट पर 'रमजान स्पेशल डिस्काउंट' के तहत सस्ते टिकट बुक किए। लेकिन जब वे स्काईडाइविंग सेंटर पहुंचे, तो वहां उनकी बुकिंग का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। कर्मचारी ने बताया कि रमजान का महीना नहीं है और जिस वेबसाइट से टिकट बुक किए गए, वह पूरी तरह फर्जी थी।

Archana Puran Singh Reaction: अर्चना का रिएक्शन
हैरान अर्चना ने कहा, 'दुबई में ऐसा हो सकता है, विश्वास ही नहीं हो रहा! भारत में तो हम हर वेबसाइट और नंबर को शक की नजर से देखते हैं, लेकिन यहां के सख्त नियमों के बावजूद हम ठगे गए।' परमीत ने मजाक में कहा, 'हमारे पैसे दुबई में डूब गए। टिकट सस्ते नहीं थे!' उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने 'हैक क्राइम ऑनलाइन' नाम से ऑनलाइन ठगी पर एक शो बनाया था, लेकिन खुद ठगी का शिकार हो गए।
ठगी का शिकार अर्चना का बेटा रह गया दंग
टिकट बुक करने वाले आर्यमन ने कहा, 'मुझे बुरा लग रहा है। वेबसाइट पर मैंने 4 मिनट का पैकेज चुना, लेकिन चेकआउट में 2 मिनट दिखा। मुझे लगा कोई गलती है, लेकिन अब वेबसाइट ही गायब है।' हालांकि, बाद में उन्होंने मजाक में कहा कि स्कैमर ने कमाल का काम किया। इस पर अर्चना ने तुरंत टोका, 'ऐसे लोगों का हौसला मत बढ़ाओ, ये जनता के दुश्मन हैं!'
फिर भी लिया छुट्टियों का मजा
नए टिकट खरीदने के बाद परिवार ने इनडोर स्काईडाइविंग का आनंद लिया। इसके बाद वे एक कैफे में पहुंचे, जहां उन्होंने आलिया भट्ट की पसंदीदा मिठाई का स्वाद चखा। आर्यमन ने अपनी आदत के मुताबिक एक फैंसी रेस्तरां में पनीर डिश ऑर्डर की। बता दें, स्विटजरलैंड में भी वे पनीर डिश की तलाश में जुटे थे।
सावधानी का सबक
यह घटना ऑनलाइन स्कैम से सावधान रहने की चेतावनी देती है। अर्चना ने अपने फैंस से अपील की कि किसी भी वेबसाइट पर पेमेंट करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें। यह स्कैम भले ही छुट्टियों के मजे में खलल डालने में कामयाब रहा, लेकिन अर्चना और उनके परिवार ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी ट्रिप को यादगार बनाया।
ये भी पढ़ें- Archita Phukan: क्या बदनाम गलियों का हिस्सा थी Babydoll? किसे दिए थे 25 लाख?












Click it and Unblock the Notifications