Kapil Sharma Show के इस सदस्य का हुआ निधन, सदमे में टीम के सभी लोग, जानें कैसे हुई मौत
Kapil Sharma Show Das Dada Death: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का शो पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। उनके शो से कई कलाकार सालों से जुड़े हुए हैं। कुछ लोग जहां कैमरे के सामने कड़ी मेहनत करते हैं, वहीं कुछ कैमरे के पीछे भी खूब काम करते हैं।
कपिल शर्मा शो के दास दादा का निधन
इन्हीं में ये एक थे दास दादा यानी कृष्णा दास। वह कपिल शर्मा के साथ सालों से जुड़े हुए थे। खबर है कि कपिल शर्मा के साथ सालों से काम करने वाले दास दादा का निधन हो गया है। उन्होंने आज यानी 21 मई 2025 (बुधवार) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

शो में एसोसिएट फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रहे थे दादा
जानकारी के अनुसार दास दादा कपिल शर्मा के शो में एसोसिएट फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रहे थे। कई मौकों पर कपिल शर्मा शो के बीच में ही दास दादा के साथ हंसी-मजाक करते नजर आते थे। अब उनके निधन के बाद कपिल शर्मा की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए दास दादा को श्रद्धांजलि दी है।
कपिल शर्मा की टीम ने दास दादा का वीडियो किया पोस्ट
आपको बता दें कि कपिल शर्मा की टीम ने दास दादा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और उनके निधन की पुष्टि भी की है। टीम ने दास दादा को लेकर एक इमोशनल नोट भी लिखा है। कपिल शर्मा की टीम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दास दादा शो में गले में कैमरा टांगे एंट्री करते नजर आते हैं। वीडियो में उनके कई छोटे-छोटे शॉट हैं, जिनमें वह शो में पहुंचने वाले मेहमानों के साथ भी नजर आ रहे हैं।
कपिल शर्मा की टीम ने दी श्रद्धांजलि
-वीडियो पोस्ट करते हुए कपिल शर्मा की टीम ने कैप्शन में लिखा है- आज दिल बहुत भारी है। हमने आज अपने प्रिय दास दादा को खो दिया है जिन्होंने अपने कैमरे से द कपिल शर्मा शो की शुरुआत से ही अनगिनत पलों को कैद किया था। वह सिर्फ एक एसोसिएट फोटोग्राफर नहीं थे, बल्कि हमेशा मुस्कुराते रहने वाले एक दयालु शख्स थे और हमारे परिवार के सदस्य थे।
-कपिल शर्मा की टीम ने आगे लिखा है- उनकी मौजूदगी सिर्फ उनके कैमरे के जरिए ही नहीं, बल्कि हमारे साथ बिताए हर पल में गर्मजोशी और रोशनी लेकर आती थी। दादा आप बहुत याद आएंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले। आपकी यादें हमारे दिल के हर फ्रेम में रहेंगी।
दिल की बीमारी से जूझ रहे थे दास दादा
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दास दादा यानी कृष्णा दास ने पिछले साल ही अपनी पत्नी को खोया था। वहीं पत्नी के निधन के बाद से वह बीमार रहने लगे थे। खबर है कि दास दादा को दिल की बीमारी हो गई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई।
-दास दादा बीते कुछ समय में ज्यादा बीमार हो गए थे। ऐसे में वह शो में काम भी नहीं कर पा रहे थे। आखिरकार उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं कपिल शर्मा की टीम के पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और दास दादा को सोशल मीडिया पर ही श्रदांजिल दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications