Miss Universe हरनाज कौर का है कपिल की 'रील बुआ' से स्पेशल कनेक्शन, बुलाती हैं God Mother
नई दिल्ली, 14 दिसंबर। भारत को गोरवान्वित करने वाली मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू की वतन वापसी का इंतजार पूरा देश कर रहा है तो वहीं हरनाज को अपनी ये खुशी जल्द से जल्द अपने घरवालों के साथ सेलिब्रेट करनी है लेकिन घरवालों के अलावा हरनाज को एक शख्स से भी मिलने की बहुत ज्यादा बेताबी है और वो है टीवी-बॉलीवुड का जाना-माना नाम और प्रोड्यूसर-अभिनेत्री उपासना सिंह। उपसना ने हरनाज की जीत पर खुशी जताते हुए अपने और उसके एक स्पेशल कनेक्शन के बारे में भी लोगों को बताया।

हरनाज कौर संधू ने पंजाबी में दो फिल्में की हैं
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा की ऑनलाइन 'पिंकी बुआ' ने कहा कि उनका और हरनाज का एक बहुत ही इमोशनल सा रिश्ता है। दरअसल हरनाज कौर संधू ने पंजाबी में दो फिल्में की हैं और उन्हें एक्टिंग का काफी शौक है। उपासना सिंह पंजाबी फिल्मों में बतौर निर्माता डेब्यू करने जा रही हैं, फिल्म का नाम है 'बाईजी कुट्टन दे' है। इस फिल्म के जरिए उनका बेटा 'नानक' बतौर हीरो एक्टर के रूप में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है, इसी फिल्म की हिरोईन हरनाज कौर संधू हैं।

'वो मुझे मेरी ही फैमिली का हिस्सा लगने लगी'
उपासना सिंह ने कहा कि 'मेरी उसकी पहली मुलाकात चंडीगढ़ में ऑडिशन के दौरान ही हुई थी। मुझे वो पहली ही नजर में काफी अच्छी लगी। वो काफी मेहनती और इमोशनल है। हमारे बीच में एक बहुत बढ़िया अंडरस्टैंडिंग है। अब तो वो मुझे मेरी ही फैमिली का हिस्सा लगने लगी है।'

उसने मेरे लिए राजमा-चावल बनाया था
उपासना ने कहा कि ' जब मिस इंडिया की ट्रेनिंग चल रही थी तब भी वो पांच दिन मुंबई में हमारे पास ही रही थी। उसने इजरायल जाने से पहले कहा था कि वो इस बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकरआएगी और उसने वो कर दिखाया। उसने मेरे लिए राजमा-चावल भी बनाया था।।'

'वो मुझे प्यार से God Mother बुलाती है'
उसकी जीत पर इमोशनल होते हुए उपासना सिंह ने कहा कि 'जब वो कल मिस यूनिवर्स चुनी गई तो उसने वहां से मुझे फोन किया और चहकते हुए बोली कि 'गॉडमदर' मैंने कर दिखाया। उपासना ने कहा कि वो मुझे प्यार से God Mother बुलाती है।'
'चक दे फट्टे'
उसने जीतने के बाद 'चक दे फट्टे' कहकर अपनी जीत व्यक्त की थी, वो मेरी ही फिल्म का डॉयलॉग है। वो मेरी दूसरी फिल्म 'यारा दियां पौं बारह' में भी लीड एक्ट्रेस है। आज मुझे खुशी हो रही है कि 'मैंने जिस लड़की को चुना था, वो आज ब्रह्मांड सुंदरी बन गई है। मुझे उस पर गर्व है।'












Click it and Unblock the Notifications