कपिल शर्मा पहुंचे माता के दरबार, नवरात्रि के मौके पर कॉमेडियन ने वैष्णो देवी में टेका माथा
Kapil Sharma At Vaishno Devi: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपने नए शो के जरिए धूम मचा रहे हैं। कपिल शर्मा का नया कॉमेडी शो द ग्रेट इंडिया कपिल शो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल कर कपिल शर्मा अपने परिवार समेत
वैष्णो देवी पहुंचे हैं।
माता के दरबार पहुंचे कपिल शर्मा
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कपिल शर्मा मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए वैष्णो देवी पहुंचे हैं। इस मौके पर उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कपिल के फैंस उनके साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कपिल भी अपने फैंस का हाथ जोड़कर धन्यवाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एथनिक ड्रेस में नजर आए कपिल शर्मा
कपिल शर्मा का ये अच्छा बर्ताव लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि माता के दरबार में कपिल शर्मा ने लाल और क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है।
माता रानी के भक्त हैं कपिल शर्मा
आपको बता दें कि कपिल शर्मा मां दुर्गा के बहुत बड़े भक्त हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने घर पर जागरण करवाया था, जहां पर वह जमकर जयकारे लगाते हुए दिखाई दिए थे। इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कपिल शर्मा अपनी पत्नी के साथ माता रानी की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे थे।
कपिल के साथ सुनील ग्रोवर की वापसी
जानकारी के अनुसार पूरे 6 साल बाद कपिल शर्मा के शो पर सुनील ग्रोवर की वापसी हुई है। ऐसे में सुनील ग्रोवर के लौटने से शो में चार चांद लग गए हैं। झगड़े के बाद फैंस इन दोनों कॉमेडियन्स को साथ देखने के लिए बेताब नजर आ रहे थे। अब सालों बाद दोनों के बीच की नोंकझोंक दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications