कपिल शर्मा ने नशे की हालत में पीएम मोदी को कर दिया था ट्वीट, बोले- मैं तो मालदीव भाग गया लेकिन.....
कपिल शर्मा ने नशे की हालत में पीएम मोदी को कर दिया था ट्वीट, बोले- मैं तो मालदीव भाग गया लेकिन.....
नई दिल्ली, 5 जनवरी। कपिल शर्मा शो से अपनी लाजवाब कॉमेडी से लाखों दिलों पर कपिल शर्मा राज करते हैं। वहीं अब जल्द कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर स्टैंड-अप स्पेशल 'आई एम नॉट डन स्टिल' शो में नजर आने वाले हैं इस शो में कपिल शर्मा अपने जीवन की कहानी शेयर करेंगे साथ ही मजेदार बातें शेयर करते नजर आएंगे।

कपिल ने कहा मुझे नहीं पता था कि मजाक से भी पैसे कमाए जा सकते हैं
ये शो 28 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इस शो का एक वीडियो सामने आया है।जिसमें कपिल कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि "मैं इंडस्ट्री में पिछले 25 से अधिक वर्षों से काम कर रहा हूं, और मैं टीवी पर 15 साल से काम कर रहा हूं। दरअसल, मैंने कॉमेडी को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि हम पंजाबी हर समय मजाक करते हैं। यह स्वाभाविक रूप से आता है। मुझे नहीं पता था कि आपके हंसी मजाक के लिए आपको कभी पैसे भी मिलेगे।

कपिल ने कहा नशे में पीएम को कर दिया था ट्वीट
कपिल ने इस वीडियो में अपने पॉपुलर ट्वीट की भी चर्चा की जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने बताया मैं इस ट्वीट को नशे में धुत होकर किया था जिसके बाद मालदीव चला गया था वहां 8- 9 दिन रहा। मैं जैसे ही मालदीव पहुंचा तो मैंने होटल में जाकर पूछा ऐसा कमरा चाहिए जहां इंटरनेट ना हो, तो उन्होंने कहा क्या शादी करके आए हो? मैंने कहा नहीं मैंने ट्वीट करके आया हूं।

कपिल ने कहा वो ट्वीट की लाइन मुझे बहुत मंहगी पड़ी
कपिल शर्मा ने कहा वहां रहने के लिए मैंने पूरे 9 लाख रुपये खर्च किए। इतना तो मेरी जिंदगी भर की पढ़ाई लिखाई पर खर्च नहीं हुए। वो ट्वीटर की लाइन मुझे बहुत मंहगी पड़ी। कपिल ने ये भी कहा कि मैं ट्विटर पर केस करना चाहता हूं। क्योंकि ट्वीटर को ऐसा करना चाहिए था कि जो शख्स ने ट्ववीट किया है वो ड्रिंक करने के बाद किया है। जस्ट इग्नोर इट। इसके बाद कपिल ने कहा मैं कुछ ही ट्वीट की जिम्मेदारी लेता हूं बाकी जिम्मेदारी शराब के ब्रांड्स की है।

जानें पीएम मोदी को कपिल ने क्या किया था ट्वीट
पीएम को 2016 के ट्वीट में कपिल ने बीएमसी के बारे में शिकायत की थी। उनके ट्वीट में लिखा था, "मैं पिछले 5 साल से 15 करोड़ रुपये का आयकर चुका रहा हूं और फिर भी मुझे अपना कार्यालय बनाने के लिए बीएमसी कार्यालय को 5 लाख रिश्वत देनी है।" कपिल ने इसे हैशटैक के साथ पीएम मोदी को ट्वीट किया था। @narendramodi
शो में अंग्रेजी गाना गाते नजर आएंगे कपिल शर्मा
कपिल ने कहा एक कलाकार में हमेशा एक आंतरिक आवाज होती है जो कहती है, 'मैं अभी तक नहीं कर पाया हूं मुझे कुछ और करना है।' लेकिन कहाँ? इसलिए नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म ने मुझे आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि वे मेरी कहानी सुनने में रुचि रखते हैं। कपिल ने कहा, "आप कह सकते हैं कि यह मेरी कहानी है जो मेरे तरीके से बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि शो में उन्हें गाते भी सुना जाए वो भी अंग्रेजी में गाएंगे। वीडियो में वह नेटफ्लिक्स की टीम के साथ-साथ अपनी मेकअप टीम के साथ मजाक करते नजर आ रहे हैं।कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन स्टिल, 28 जनवरी, 2022 को रिलीज़ होगा इसमें कपिल नए अवतार में नजर आने वाले हैं।
Let’s meet on 28th January on your Netflix screen 📺 with my first stand up special “Kapil sharma: I m not done yet”! #kapilsharmaonnetflix @NetflixIndia @netflix @beingustudios @GoswamiAnukalp pic.twitter.com/e0EaUt5xnB
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) January 5, 2022












Click it and Unblock the Notifications