कपिल शर्मा ने खुद को बुर्ज खलीफा का बेटा सुर्ख लतीफा बताकर लड़की से किया फ्लर्ट, देखें मजेदार old Video

मुंबई, 03 मई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा शो के स्‍टेज पर ही नहीं अपनी आम जिंदगी में भी बेहद मजाकिया है। अपने मजाकिया अंदाज में लड़कियों को फर्ल्‍ट करने के अंदाज से हर फैंस वाकिफ हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दुबई में सड़क किनारे कपिल शर्मा एक खूबसूरत लड़की से फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं लेकिन उनको इस बार ये पंगा लेना मंहगा पड़ा। आइए जानिए आखिर इस वीडियो में ऐसा क्‍या है जिसको देखकर लोग हंसते हुए लोट-पोट हो रहे हैं।

क्‍या बुर्ज खलीफा घूमने आए हो?

क्‍या बुर्ज खलीफा घूमने आए हो?

दरअसल, ये वायरल वीडियो पुराना है जिसे कपिल शर्मा ने हाल ही में रीपोस्‍ट किया है। जो जमकर वायरल हो रहा है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कपिल दुबई में जब सड़क किनारे टहल रहे होते हैं तो उनके पास से एक खूबसूरत सी लड़की गुजरती हैं। वो कपिल से पूछती है क्‍या बुर्ज खलीफा घूमने आए हो?

मैं उनका बेटा सुर्ख लतीफा

मैं उनका बेटा सुर्ख लतीफा

फिर क्‍या था कपिल अपनी ऊंची-ऊंची छोड़नी शुरू कर देते हैं और क‍हते हैं बुर्ज खलीफा वो हमारा ही हैं मैं उनका बेटा सुर्ख लतीफा। ये सुनकर लड़की अचंभित हो जाती है। इसके बाद कपिल खूबसूरत लड़की को कहते हैं आइए मैं आपको ड्राप कर देता हूं। कपिल पैदल साथ चलने का इशारा करते हुए ये ऑफर देते हैं लेकिन उन दोनों के बगल खड़ी बेहद लग्जरी कार को लड़की पूछती है ये कार आपकी हैं ?

कार में बैठते ही कपिल कर बैठते है ये गलती

कार में बैठते ही कपिल कर बैठते है ये गलती

कपिल हां करके बैठने के लिए कहते हैं जिसे कपिल अपनी कार बता कर उसे इम्‍प्रेस कर रहे थे, वो जब बैठने लगते हैं तो उन्‍हें ये पता ही नहीं होता है कि उस कार में ड्राइविंग सीट अपोजिट में है। जैसे तैसे कपिल ड्राइवर की सीट पर बैठ तो जाते है चुंकि कार उनकी नहीं थी इसलिए वो गलती पर गलती जाते हैं और कभी रूफ खोल देते हैं तो की कार का वाइप खोल देते है।

कपिल की रील वाइफ आकर खोल देती है पोल और फिर ....

कपिल की रील वाइफ आकर खोल देती है पोल और फिर ....

कपिल की ये हरकतें देखकर लड़की कहती है ये आपकी कार नहीं है, तो कपिल कहते हैं हां मेरे छोटे भाई की है आज वो स्‍कूल नहीं गया। इस पर लड़की ताज्जुब करते हुए बोलती है आपका भाई इतना छोटा है कि वो स्‍कूल जाता है। कपिल जवाब देते हैं दरअसल, मेरे पापा कही नहीं जाते हैं इसलिए मेरे कई छोटे भाई बहन है। तभी कपिल की रील लाइफ पत्‍नी भूरी आ जाती है और कपिल की पोल खोल देती है, जिसके बाद लड़की उसके गाल पर थप्‍पड जड़कर चली जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+