Kapil Sharma Cafe पर हुए हमले के मामले में नया ट्विस्ट, FBI ने रणदीप मलिक को किया गिरफ्तार, अब कहां जुड़े तार?
Kapil Sharma Cafe: फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुए हमले के मामले में अब इंटरपोल भी सक्रिय हो गया है। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी इस केस से जुड़े पहलुओं की जांच में जुट गई है।
अमेरिका से ऑपरेट कर रहा था रणदीप मलिक
इसी बीच खाबर है कि अमेरिका में एफबीआई ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रणदीप मलिक को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक रणदीप मलिक एक कुख्यात अपराधी है, जो दिल्ली के हाई-प्रोफाइल नादिर शाह हत्याकांड में वॉन्टेड था। वह अमेरिका से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियां चला रहा था।

कैफे पर हुई फायरिंग से हो सकता है रणदीप मलिक का कनेक्शन
फिलहाल यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट रणदीप मलिक से पूछताछ कर रही है। एफबीआई का मानना है कि हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे में स्थित कैप्स कैफे पर हुई दो फायरिंग घटनाओं से रणदीप मलिक का सीधा कनेक्शन हो सकता है।
NIA को थी रणदीप मलिक की तलाश
जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल कैफे पर दो बार फायरिंग की घटना होने के बाद कॉमेडियन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं खबर है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी लंबे समय से रणदीप मलिक की तलाश कर रही थी।
कौन है रणदीप मलिक? बिश्नोई गैंग के लिए कैसे कर रहा था काम?
-एफबीआई की जांच में सामने आया है कि रणदीप मलिक न केवल भारत में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा था, बल्कि बिश्नोई गैंग के लिए नए सदस्यों की भर्ती भी कर रहा था। वह बिश्नोई गैंग के लिए नए मेंबर्स की तलाश कर रहा था।
-आपको बता दें कि जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि रणदीप मलिक से पूछताछ के बाद लॉरेंस बिश्नोई के भारत में सक्रिय गुर्गों की लोकेशन और गतिविधियों का पता चल सकेगा। इसके बाद, इस केस में देश के भीतर कई और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
कपिल शर्मा के कैफे पर 2 बार हुई थी फायरिंग
-जानकारी के अनुसार कनाडा के सरे सिटी में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कप्स कैफे को अब तक दो बार गोलियों का निशाना बनाया गया है। खास बात ये है कि एक महीने के अंदर ये 2 बार कैफे पर गोलियां चली हैं जिससे साफ है कि हमलावर कपिल शर्मा को डराने की कोशिश कर रहे हैं।
-वहीं कैफे पर दूसरी बार हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों, अंकित बंधु शेरेवाला, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, काला राणा, आरजू बिश्नोई, हैरी बॉक्सर, शुभम लोंकर और साहिल दुहन पेटवाड़ ने इस हमले को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इतना ही नहीं बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने एक ऑडियो जारी कर सीधी धमकी भी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications