कपिल शर्मा ने नेहा शर्मा से नागिन डांस को लेकर पूछा ऐसा सवाल, बोले- मैंने तो 2 पेग के बाद.....
Kapil Sharma and Neha Sharma: प्रोमो में देखा जा सकता है कि होस्ट कपिल शर्मा अपने मजेदार अंदाज में एक्ट्रेस नेहा शर्मा से नागिन डांस को लेकर सवाल करने लगते हैं।

Kapil Sharma and Neha Sharma: 'द कपिल शर्मा शो' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो में एक बार फिर से कृष्णा अभिषेक की वापसी हो चुकी है। अब इस शो के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अपकमिंग फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' के प्रमोशन के लिए पहुंच रहे हैं। इस एपिसोड में महाअक्षय चक्रवर्ती और जरीना वाहब भी गेस्च के रूप में नजर आएंगी। शो के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का बड़ा ही शानदार प्रोमो रिलीज किया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कपिल शर्मा का नया एपिसोड
'द कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में देखा जा सकता है कि होस्ट कपिल अपने मजेदार अंदाज में एक्ट्रेस नेहा से नागिन डांस को लेकर सवाल करने लगते हैं। इसके अलावा कपिल शर्मा एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पूछते हैं कि क्या वह घर में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की तरह लुंगी और बनियान में ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं। इसके साथ की कीकू शारदा की एक्टिंग की भी तारीफ की जाती है जिसे देखकर लोग हंसने लगते हैं।
नेहा शर्मा से नागिन डांस पर पूछा सवाल
प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट कपिल शर्मा दर्शकों को बताते हैं कि नेहा शर्मा एक बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं ही, साथ ही एक जबरदस्त डांसर भी हैं। नेहा ने लंदन से हिप हॉप, सालसा, और जैज जैसे डांस फॉर्म की ट्रेनिंग ली है। इसके बाद कपिल खुद नेहा से पूछते हैं- नेहा आपने कभी अपने अकादमी वालों को कहा नहीं कि आपने सारे फॉर्म्स सिखा दिए नागिन डांस तो सिखाओ। इसके बाद कपिल शर्मा कहते हैं- हमारे हिंदुस्तान में आप देखो तो सबसे ज्यादा नागिन डांस ही चलता है। दो पेग के बाद हर आदमी सांप ही बन जाता है। कपिल की यह बात सुनकर सब जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
कपिल ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर ली चुटकी
वहीं कपिल शर्मा बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से उनके इंस्टाग्राम फोटोज को लेकर सवाल पूछने लगते हैं। कपिल शर्मा एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पूछते हैं- हमने आपको गैंग्स ऑफ वासेपुर में लुंगी और बनियान में बहुत कंफर्टेबल देखा है। तो क्या आप सूट-बूट में ज्यादा आराम महसूस नहीं करते हैं। इस पर नवाजुद्दीन कहते हैं- मैं घर पर ढीले-ढाले कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करता हूं। पजामा जैसे। इस पर कपिल कहते हैं कि आप लुंगी पहना कीजिए, क्योंकि इससे ढीला कुछ और नहीं हो सकता है। तभी नवाजुद्दीन चुटकी लेते हुए कहते हैं- लुंगी का थोड़ा प्रॉब्लम है। थोड़ा हवा चल जाए तो फिर गलत हो जाता है।
कीकू शारदा ने किया ऐसा मजाक
इसके बाद प्रोमो वीडियो में कीकू शारदा के एक्ट की भी झलक दिखाई जाती है। कीकू स्टेज पर दोनों पैरों में अलग-अलग चप्पल पहनकर पहुंचते हैं। सवाल पूछे जाने पर कीकू शारदा कहते हैं कि उन्हें पेट से नीचे कुछ दिखाई नहीं देता। इस दौरान कीकू अपनी बड़ी तोंद की ओर इशारा करते हैं। कीकू कहते हैं- एक बार तो गजब हो गया, जब वो अच्छे से जूते तो पहनकर निकल गए, लेकिन पेट के नीचे नहीं देख पाने के कारण पैंट पहनना ही भूल गए थे।
12 मई को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' आगामी 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर कुशान नंदी हैं। फिल्म की कहानी गालिब असद भोपाली ने लिखी है। इस फिल्म में संजय मिश्रा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस निक्की तंबोली आइटम नंबर 'कॉकटेल' में थिरकती हुईं दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications