पाजी मेरी बेटी आपका शो देखना चाहती है....फैन की पोस्ट पढ़कर कपिल शर्मा ने दिया ये जवाब
मुंबई, 23 नवंबर। कॉमेडियन कपिल शर्मा की कॉमेडी के लाखों दीवानें हैं, कपिल फैंस के दिल में बसते हैं। फैंस कपिल शर्मा शो का हर हफ्ते बेसब्री से इंतजार करते हैं। कपिल के फैंस की लिस्ट में ना केवल यूवा- नौजवान हैं बल्कि बूढ़े और बच्चे भी शामिल हैं। कपिल शर्मा को लाइव सुनना हर फैन की ख्वाहिश होती है, ऐसी ही कपिल की एक नन्हीं सी फैन की इच्छा थी। बच्ची की ख्वाहिश पूरी करने के लिए उसके पिता ने कपिल को टैग करते हुए ट्टीट किया जिस पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ऐसा जवाब दिया जिसने सभी का दिल जीत लिया है।

कपिल की जबरदस्त फैन है ये नन्हीं बच्ची
दरअसल, ये प्यारी सी बच्ची पहली बार मुंबई अपने परिवार के साथ घूमने आई और वो कपिल शर्मा की जबदस्त फैन है! वो कपिल शर्मा का लाइव शो देखना चाहती थी। उसके पिता मनीष ने अपनी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए उसकी फोटो के साथ कपिल को टैग करते हुए एक पोस्ट लिखी जिसे देखते ही कपिल ने उस पर रीट्टीट करते हुए जो लिखा उससे सभी फैंस का दिल जीत लिया है।

फैन ने लिखी ये पोस्ट
मनीष नाम के ट्टीटर यूजर ने अपनी बेटी को गोद में लिए मुंबई समुद्र किनारे क्लिक की गई एक फोटो शेयर की और लिखा
मेरी बेटी पहली बार मुंबई आई है और वो कपिल शर्मा की बहुत बड़ी फैन है वो आपका का लाइव देखना चाहती है।हम लोग यहां 23 नवंबर की सुबह तक हैं। कृपया मेरी बेटी और मेरे परिवार को आपके लाइव शो में शामिल होने का मौका दें @KapilSharmaK9 पाजी।

कपिल शर्मा ने पोस्ट पर तुरंत दिया यह जवाब
कपिल शर्मा ने जैसे ही ये ट्टीट देखा तुरंत उसका मान रखते हुए उसके ट्वीट का जवाब दिया और लिखा- भाई हम कल शो की शूटिंग कर रहे हैं। कृपया मुझे अपना नंबर भेजें ताकि मेरी टीम का कोई व्यक्ति आपसे संपर्क करेगा और आपके लिए व्यवस्था करेगा। धन्यवाद।' यह कहते हुए कपिल शर्मा ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर किया। जिसके बाद कपिल का ये ट्टीट जमकर वायरल हो रहा है और लोग कपिल के इस अपने फैंस के प्रति व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

टैलेंट के दम पर ये मुकाम हासिल किया
बता दें द कपिल शर्मा शो हर शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है। हर शो में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार गेस्ट बनकर पहुंचते हैं। कपिल शर्मा मजाक ही मजाक में अपने गेस्ट से बात करते हुए एक्टर और एक्ट्रेस के जीवन से जुड़े कई अहम खुलासे करवाने में माहिर है। कपिल शर्मा ने अपने टैलेंट के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। बहुत कम उम्र में कपिल ने अपने पिता को कैंसर बीमारी के चलते खो दिया था। पिता पुलिस में थे जिनकी जगह कपिल को नौकरी लि रही थी लेकिन कपिल ने इंकार कर दिया था। अभाव में शुरूआती जीवन बिताने वाले कपिल शर्मा आज भारत ही नहीं विदेशों में खूब पसंद किए जाते हैं।

पूजा भट्ट ने कपिल के इस टैलेंट की जमकर तारीफ तो....
कपिल की कॉमेडी के बॉलीवुड के एक्ट और एक्ट्रेस भी जबरदस्त फैन हैं। कपिल अच्छे सिंगर भी है। शो में वो आए दिन अपना ये हुनर दिखाते नजर आते हैं। हाल ही में पूजा भट्ट ने कपिल की सिंगिग की तारीफ करते हुए लिखा सच में रोंगटे खड़े कर देने वाली सिगिंग है। आप पर भरोसा है और हां आप वास्तव में एक शानदार गायक हैं, हमें आपको कॉमेडियन और बतौर सिंगर के रूप में देखने और सुनने की तमन्ना है। इसका जवाब देते हुए कपिल शर्मा ने लिखा- हे भगवान, पूजा जी धन्यवाद मुझे पता है कि यह आपका पर्सनल ट्टवीटर अकाउंट है लेकिन फिर भी "दिल है के मानता नहीं" इस प्यार के लिए धन्यवाद।












Click it and Unblock the Notifications