तो ये है 'कांतारा' की जबरदस्त सक्सेस का राज, डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने बॉलीवुड को दी खास सलाह

'कांतारा' फिल्म के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म की शानदार सफलता और बॉलीवुड की गिरती धाक पर बात की है।

Kantara Director advice to Bollywood: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। लोककथाओं और रीति रिवाज पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभी तक ये दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी कन्नड़ फिल्म बन चुकी है और साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एक बन गई है। इस फिल्म के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी फिल्म की सफलता का श्रेय इसकी शानदार पैकेजिंग को देते हैं, जिसमें कन्नड़ संस्कृति को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म की सफलता के बीच ऋषभ शेट्टी ने बॉलीवुड के घटते जादू पर भी बात की है। डायरेक्टर ने बॉलीवुड मेकर्स को फिल्में बनाने के लिए खास सलाह भी दी है और बॉलीवुड की घटती धाक का कारण भी खुले तौर पर बताया है।

Kantara

कांतारा की जबरदस्त कहानी ही है, जिसके बलबूते फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसका श्रेय पूरी तरह से फिल्म के डायरेक्टर और हीरो ऋषभ शेट्टी को जाता है। कांतारा कन्नड़ के अलावा अन्य भाषाओं में भी रिलीज हुई है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म की शानदार सफलता और बॉलीवुड की गिरती धाक पर बात की है।

हिंदुस्तान टाइम्स संग इंटरव्यू में बताया कि जब मैं लिखता हूं, या जिस बैकग्राउंड को चुनता हूं, वो वही होता है जो मैंने देखा हुआ है। अगर आप कांतारा को देखें, तो इसकी कहानी एकदम सिंपल है। इसमें एक हीरो है और एक विलेन है। रेगुलर स्टाफ है। बैकग्राउंड में क्या है- बैकग्राउंड, लेयर और पैकेजिंग। ये सब जब मिलते हैं, तो फिल्म में अलग ही फील आ जाती है।

मैं जब बच्चा था, तभी से ये देखता आ रहा हूं। तो मैंने फिल्म में भी यही दिखाया है। उन्होंने कहा कि जितना ओरिजिनल है, उतना ही यूनिवर्सल है। तो अगर कोई फिल्ममेकर इस बात को समझ पाता है, और पैकेज में कल्चर या फिर रिजन दिखाता है, तो उम्मीद है कि फिल्म चलेगी ही। लेकिन ये हूबहू नहीं हो सकता।

ऋषभ कहते हैं कि इस चीज को बॉलीवुड निर्माता कहीं ना कहीं भूल रहे हैं। लेकिन आजकल पश्चिमी प्रभाव के कारण हॉलीवुड कंटेंट के चक्कर से फिल्ममेकर यही चीज भारत में भी अप्लाई करना चाहते हैं। लेकिन आप वो चीज कर क्यों रहे हैं? लोगों को पहले ही सारी चीजें हॉलीवुड में मिल रही हैं। ऐसे में वे फिर एक ही चीज को दोबारा क्यों ही देखना चाहेंगे?

लेकिन कुछ हिंदी फिल्में हैं, जो साल 2022 में सफल रही हैं। बहुत कम ही फिल्मों ने इस साल सफलता का स्वाद चखा है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'द कश्मीर फाइल्स', 'भूल भुलैया 2' और 'ब्रह्मास्त्र' कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनका दर्शकों के साथ एक मजबूत जुड़ाव रहा। ऋषभ कहते हैं कि ओटीटी पर लोगों को दुनियाभर का कंटेंट मिल जाता है। ऐसे में जो लोगों को नहीं मिलता, वो है मेरे गांव की कहानी। ये कुछ ऐसी कहानी है, जो दुनिया में कहीं नहीं मिलती। ये कुछ अलग है।

आपके क्षेत्र की कहानी है, जिसे आपको लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। आज के फिल्म निर्माताओं को ऋषभ शेट्टी की यही सलाह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+