कन्नड़ फिल्म मेकर गुरुप्रसाद का 52 साल की उम्र में निधन, सड़ी-गली हालत में मिली बॉडी
Guruprasad commits suicide: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। कन्नड़ फिल्म निर्देशक गुरुप्रसाद का निधन हो गया है। वे 52 साल के थे। उनके निधन की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। इस खबर के सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। कुछ फैंस उनके अभी भी इस खबर को सच नहीं मान रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गुरुप्रसाद ने अपने घर पर एक पंखे से लटक कर जान दी है। उनकी मौत पहले हो चुकी थी। क्योंकि गुरुप्रसाद की लाश सड़ी गली अवस्था में मिली है। उनकी बॉडी कर्नाटक के मदनैयाकनहल्ली इलाके में मिली है। लेकिन उनकी मौत की जानकारी किसी को नहीं मिली थी, इस वजह से उनकी लाश सड़ गई थी।

करीब दस पहले की थी आत्महत्या
लाश से बदबू आने लगी थी, जिसके बाद उनके पडोसियों ने पुलिस को खबर दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उनकी लाश को बरामद किया। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या 10 पहले ही कर ली थी। दरअसल गुरुप्रसाद लंबे समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। इसके अलावा उनके ऊपर लोगों का कर्जा भी था। यही वजह उनके आत्महत्या का कारण बनी। सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें श्रद्धाजंलि भी दे रहे हैं।
फिल्मफेयर भी जीत चुके थे गुरुप्रसाद
गुरुप्रसाद ने 2006 में अपना डेब्यू किया था। उनकी फिल्म माता थी, जिसे बाद में कल्ट फिल्म का दर्जा भी मिला। इसके अलावा उनकी एडेलु मंजूनाथा को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये बतौर निर्देशक उनकी दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड भी मिला था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications