फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी, वॉशरूम में चोरी-छिपे बनाया गया फेमस एक्ट्रेस का वीडियो, फिर हुआ ऐसा कांड
Kannada Actress Video News: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एंटरटेनमेंट जगत में हलचल मचा दी है। फेमस टीवी एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि स्टेडियम के वॉशरूम में उनका चोरी-छिपे वीडियो बनाया गया और बाद में उसी वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
सेलिब्रिटी क्रिकेट इवेंट के दौरान हुई घटना
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये घटना उस समय हुई जब एक्ट्रेस 3 दिन तक चले सेलिब्रिटी विमेंस क्रिकेट इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान जब वह स्टेडियम के अंदर स्थित वॉशरूम में गई थीं, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी छिपे उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।

इंस्टाग्राम के जरिए ब्लैकमेलिंग की कोशिश
-कन्नड़ एक्ट्रेस को इस हरकत की भनक तब लगी जब वीडियो उनकी एक करीबी दोस्त के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजा गया। शिकायत में एक्ट्रेस ने बताया है कि आरोपी ने वीडियो भेजने के बाद पैसे की मांग की। धमकी दी गई कि अगर रकम नहीं दी गई तो वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
-बताया जा रहा है कि आरोपी को भ्रम था कि जिस इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भेजा गया, वह एक्ट्रेस का ही अकाउंट है। वीडियो की सामग्री को अश्लील बताया गया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
IT एक्ट के तहत केस दर्ज, पुलिस जांच तेज
-गत 13 फरवरी 2026 को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने IT एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एक्ट्रेस ने मामले से जुड़े फोटोज और वीडियोज सबूत पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपे हैं।
-अब पुलिस उस इंस्टाग्राम अकाउंट की भी जांच कर रही है जिससे वीडियो भेजा गया। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अकाउंट किसके नाम पर है और उसे कहां से संचालित किया गया।
रिएलिटी शो से मिली थी पहचान
शिकायतकर्ता एक्ट्रेस पहले एक चर्चित रिएलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। इसी शो के जरिए उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान मिली थी। हालांकि इस मामले में उनकी पहचान गोपनीय रखी गई है।
आरोपी की तलाश जारी
-पुलिस का कहना है कि साइबर टीम की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। डिजिटल सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
-ये मामला एक बार फिर से डिजिटल प्राइवेसी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। मनोरंजन जगत में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications