Kanguva First Review: 'कंगुवा' तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड, लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन, पढ़ें फर्स्ट रिव्यू

Kanguva First Review: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर शिवा की फिल्म 'कंगुवा' आज यानी 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में साउथ के फेमस एक्टर सूर्या, बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल, एक्ट्रेस दिशा पटानी ने काम किया है। इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।

फिल्म 'कंगुवा' को लोगों ने दिया मिला जुला रिस्पॉन्स
फिल्म 'कंगुवा' के पहले दिन का पहला शो अब तक कई क्षेत्रों में प्रदर्शित किया जा चुका है। इस फैनटेसी एक्शन ड्रामा को प्रशंसकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। पहले रिव्यू के तौर पर कई लोगों का मानना है कि फिल्म की कहानी ही भले ही अच्छी हो लेकिन मूवी का एंड बिल्कुल अच्छा नहीं है।

Kanguva First Review

सूर्या का अभिनय और विज्युअल
फिल्म 'कंगुवा' की कहानी के अलावा फ्रांसिस के रूप में साउथ के फेमस एक्टर सूर्या के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। सूर्या के एक फैन ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा है- कंगुवा की रेटिंग 4/5 है। स्क्रीन- बेहतर, कहानी सबसे लंबी लेकिन बेहतरीन, एक्शन से भरपूर, रोंगटे खड़े हो गए। ओवर ऑल एक बार देखी जा सकती है।

लोगों ने फिल्म को दिया ऐसा रिएक्शन-

वहीं एक दूसरे फैन ने फिल्म के पहले भाग में अपनी हाइलाइट्स को सूचीबद्ध करते हुए लिखा है- 'कंगुवा' फर्स्ट हाफ हाइलाइट्स। सूर्या के लिए विशेष शीर्षक कार्ड। -बैंगर और स्टाइलिश, योलो डांस दमदार, इमोशनल इंटरवल सीन और एक्शन से भरपूर।

एक और फैन ने भी सूर्या के अभिनय और फिल्म के दृश्यों की जमकर तारीफ करते हुए लिखा है- सूर्या का प्रदर्शन दमदार, शक्तिशाली स्क्रीन उपस्थिति के साथ शानदार डबल रोल। वीएफएक्स की गुणवत्ता फिल्म की भव्यता को बढ़ाती है। रोमांचकारी कहानी, असाधारण एक्शन सीक्वेंस जो कि एक मजबूत छाप छोड़ता है।

वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- कंगुवा का पहला हाफ अभी खत्म किया है और ये एक शानदार फिल्म लगी है। मेरे हिसाब से सूर्या के एक्टिंग करियर की अब तक की ये सबसे बेहतरीन मूवी होने वाली है।

तमिल नॉवेल पर आधारित है 'कंगुवा'
ऐसा माना जा रहा है कि शिवा की फिल्म 'कंगुवा' तमिल भाषा के मशहूर नॉवेल वेल परी पर आधारित है। वेल परी में एक ऐसे महान योद्धा की कहानी मौजूद है, जिसने कभी चोल, चेर और पांड्या के सामने हार नहीं मानी थी।

सूर्या ने निभाई वीर योद्धा की भूमिका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'कंगुवा' में सूर्या उसी वीर योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में आपको उनका डबल रोल भी देखने को मिलेगा। साथ ही विलेन के किरदार में बॉबी देओल काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+