कृष्ण भक्ति में डूबी कंगना रनौत, फैमिली संग वृंदावन पहुंचकर किए बाकें बिहारी के दर्शन, देखें फोटोज
कृष्ण भक्ति में डूबी कंगना रनौत, फैमिली संग वृंदावन पहुंचकर किए बाकें बिहारी के दर्शन, देखें फोटोज
मथुरा, 19 सितंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जो आए दिन हिदुंत्व और हिंदू राष्ट्र के लिए खुलकर अपनी बात रखती हैं वो कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा सोमवार को अपने परिवार के संग पहुंची।

मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में अचानक भक्तों की भींड में बीच में पहुंच गई। कंगना का लोगों की भीड़ में अपने साथ खउ़ा देखकर हर कोई हैरान हो गया। भगवान के दर्शन करते ही लोग एक्ट्रेस कंगना रनौत को पास से देखने के लिए बेचैन हो गए।

वृंदावन में स्थित बांकेबिहारी मंदिर में कंगना रनौत ने विधिवत पूजा अर्चना की। मंत्रोच्चारण के बीच कंगना ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किया और राधे राधे का जयकारा लगाया। बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद कंगना ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकट्यस्थली निधिवन राज मंदिर भी दर्शन करने पहुंची।
कंगना रनौत के साथ उनका परिवार भी दर्शन करने पहुंचा था। उनकी मां के अलावा उनकी बहन रोली समेत अन्य चचेरे भाई भाई और परिवार के अन्य सदस्य इस मौके पर कृष्ण भक्ति में डूब नजर आए। वहीं कंगना रनौत भी कृष्ण भगवान के दर्शन पाकर बेहद खुश लग रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications
