शादी के नाम पर एक्ट्रेस कंगना के साथ हुआ इतना बड़ा फ्रॉड, बच्चा भी हुआ पैदा और पति ने कर दिया ऐसा काम
Kangana Sharma: बॉलीवुड हो या फिर टीवी इंडस्ट्री, इस ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। कई लोग तो इस स्ट्रगल से परेशान होकर स्टार बनने की उम्मीद ही छओड़ देते हैं, लेकिन कई लोग अपना संघर्ष जारी रखते हैं और उन्हें सफलता मिलती है। कई लोगों के लिए ये स्ट्रगल की कहानी काफी दर्दभरी हो जाती है और ऐसा ही हुआ है एक्ट्रेस कंगना के साथ।
पति ने बर्बाद कर दी कंगना की जिंदगी
एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'कपिल शर्मा शो' और 'तू सूरज मैं सांझ पिया जी' सीरियल में नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि कंगना फिल्मों में अपनी जगह बनाने के लिए जब संघर्ष कर ही रही थीं कि तभी उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई, जिसने उनका सब कुछ बर्बाद कर दिया था।

'न प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रही और न ही पर्सनल लाइफ'
इस बारे में कंगना शर्मा ने खुद अपनी आपबीती बताई है। कंगना ने कहा- जब से पैदा हुई हूं, बस स्ट्रगल ही कर रही हूं। न प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रही और न ही पर्सनल लाइफ। पर्सनल लाइफ में तो हमेशा ही दुखो का पहाड़ टूटता रहा।
2019 में योगेश से हुई थी मुलाकात
कंगना ने दैनिक भास्कर को बताया- साल 2019 में मेरी योगेश नाम के एक शख्स से मुलाकात हुई थी, जिनसे बाद में मेरी शादी भी हुई थी। पहले मैं योगेश से शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि अपने घर में सिर्फ मैं कमाने वाली थी, भाई बहुत छोटा था। दूसरी तरफ मेरी मां और बहन की शादी भी सही साबित नहीं हुई थी।
'योगेश मुझे विदेश घुमाने ले जाते थे'
कंगना शर्मा ने कहा- शुरुआत में तो योदेश ने खुद को बहुत अच्छा दिखाया। वह मुझे पूरा टाइम देते थे। कभी वह मुझे विदेश घुमाने ले जाते, तो कभी धार्मिक स्थल पर। इस वजह से मैं उनके बहुत क्लोज हो गई थी। मुझसे अच्छे से ट्रीट करते थे। ऐसे में मैं भी उनका सम्मान करने लगी थी।
'बाली ले जाकर किया था प्रपोज'
कंगना ने आगे कहा- योगेश की यही आदतें मेरे परिवार वालों को भी पसंद आने लगी थीं। मेरे साथ साथ वह मेरे परिवार वालों का भी ध्यान रखते थे। वहीं वैलेंटाइन वीक पर योगेश मुझे मनीष मल्होत्रा के शोरूम ले गए और महंगा लहंगा दिलवाया। अपने लिए शेरवानी भी ली। ये सब होने के बाद वो मुझे बाली लेकर गए और वहां पर चॉपर में मुझे प्रपोज किया। फिर जब मैंने चॉपर से नीचे देखा तो पूरे आईलैंड पर उन्होंने लिखवाया था- विल यू मैरी मी कंगना।
'बिना परिवार के ही हुई थी शादी'
कंगना शर्मा ने कहा- ये सब देखकर मैं बहुत खुश हो गई थी। आईलैंड पर शादी का मंडप भी तैयार था। लेकिन वहां पर न मेरे परिवार वाले थे और न उनके। मेरा कन्यादान एक ट्रेवल एजेंट की मां ने किया था। आखिरकार हमारी शादी हो गई थी।
'शादी के ढाई महीने बाद ही मैं प्रेग्नेंट हो गई'
कंगना ने बताया- शादी करके जब हम वापस घर लौटे तो मेरी मां इस बात से बहुत नाराज हुई थीं लेकिन फिर मान भी गई थीं। इसके बाद परिवार वालों के सामने हमने दूसरी बार भी शादी की थी। इस शादी के ढाई महीने बाद ही मैं प्रेग्नेंट हो गई। ये वो वक्त था जब देश में चारों तरफ कोरोना महामारी फैली हुई थी। मैं करियर के शुरुआती दौर में प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती थी, पर योगेश बच्चा चाहते थे।
'9 महीने में योगेश ने मुझे परिवार से दूर कर दिया था'
कंगना ने खोला राज और कहा- प्रेग्नेंसी के इन 9 महीने में योगेश ने मुझे परिवार से दूर कर दिया था। घर पर जो भी कोई आता था, उसे मुझसे मिलने नहीं दिया जाता था। इस वजह से मैं मुंबई में पूरी तरह से अलग हो गई थी। इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी उन्होंने अपने परिवार वालों से मुझे नहीं मिलवाया। कहते थे कि मेरी मां बहुत खतरनाक हैं। शादी का जानकर वो मेरी पत्नी को मरवा देंगी।
'योगेश पहले से शादीशुदा थे'
कंगना ने बताया- डिलीवरी के समय योगेश ने मुझे मेरी बहन के पास छोड़ दिया था। मैंने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म पर योगेश अपनी मां के साथ मुझसे मिलने आए थे। लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे योगेश ने मुझसे मिलना बंद कर दिया। कुछ समय बाद मुझे पता चला कि योगेश पहले से शादीशुदा थे, उनका तलाक हो गया था। ये भी पता चला कि मेरे साथ शादी करने के बाद भी उनके कई अफेयर रहे हैं।
'योगेश की बात सुन मैं डिप्रेशन में चली गई थी'
कंगना ने कहा- ये सब सुनकर मैं एकदम से टूट गई थी। मुझे किसी बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था। मैं उस समय डिप्रेशन में चली गई थी। अब हमारा तलाक का केस चल रहा है, लेकिन योगेश कहते हैं कि वो मुझे कभी तलाक नहीं देंगे। कंगना ने आगे कहा- इस शादी ने मेरा सब कुछ मुझसे छीन लिया है। शादी की वजह से 2020 से लेकर 2022 तक मेरे पास कोई काम नहीं रहा। 2023 में मैंने कपिल शर्मा से वापसी की। अब आगे भी मुझे अपने बच्चे के लिए कुछ बेहतर ही करना है।












Click it and Unblock the Notifications