कंगना रनौत के मनाली वाले घर का बिजली बिल 1 लाख रुपये आया, भड़की एक्‍ट्रेस बोलीं- मैं तो वहां रहती भी नहीं हूं

Kangana Ranaut News: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्‍ट्रेस से नेता बनी कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी में आए दिन राजनीतिक कार्यक्रम करती हैं जिनमें जनता से जुड़ी समस्‍याओं और उनसे संबंधित मुद्दें उठाती रहती हैं। और कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलती रहती हैं।

इस बार एक्‍ट्रेस किसी अन्‍य के नहीं अपने एक मुद्दें को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार पर जमकर नाराजगी जताई है। एक्‍ट्रेसने एक कार्यक्रम में मनाली में अपने घर के 1 लाख रुपये बिजली का बिल मिलने पर हैरानी जताई है। उन्‍होंने खुलासा किया कि मनाली में स्थित उनके घर का बिल 1 लाख रुपये आया है।

Kangana Ranaut

अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने इतने अधिक बिल पर आश्‍चर्य जताते हुए बताया कि ये बिजली का बिल उस घर का है, जहां वह रहती भी नहीं हैं, जिससे उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि इतनी बड़ी राशि कैसे हो सकती है।

कंगना रनौत ने हिमाचल सरकार की अलोचना की

दरअसल, कंगना रनोत हाल ही में हिमाचल प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र मंडी में एक राजनीतिक कार्यक्रम किया। जहां पर उन्‍होंने अपने घर के बिजली बिल के बारे में बात की और अत्‍यधिक बिल को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार की आलोचना की।

कंगना रनौत बोलीं- यहां मैं रहती भी नहीं हूं और बिल आया 1 लाख

सोशल मीडिा पर कंगना रनौत के कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है जिसमें कंगना रनौत ने कहा "इस महीने मेरे मनाली के घर का 1 लाख रुपये बिजली का बिल आया, जहां मैं रहती भी नहीं हूं। इतनी दुर्दशा की हुई है। हम पढ़ते हैं और शर्मिंदगी होती है के ये क्या हो रहा है। पर हमारे पास एक मौका है, आप सब जो मेरे भाई बहन हैं, आप लोग ग्राउंड पर इतना काम करते हैं।"

कंगना रनौत ने आगे कह कि "ये हम सबका ही दायित्‍व है, के हमें इस देश को, इस प्रदेश को, उन्नति के रास्ते पर चलाना है। मैं तो कहूंगी ये भेड़िये हैं, और हमें हमारे प्रदेश को इनकी चुंगल से निकालना है।"

कंगना रनौत का फिल्‍मी करियर

कंगना रनौत 2024 में पहली बार मंडी लोकसभा सीट मंडी से चुनाव लड़ी और जीत हासिल कर सांसद बनी है। राजनीति में एंट्री के बाद भी कंगना रनौत एक्टिंग करियर में भी सक्रिय हैं। कंगना रनौत ने 2023 की फ़िल्म चंद्रमुखी 2 और तेजस के बाद, कंगना ने इंदिरा गांधी की बायोपिक इमरजेंसी का निर्देशन, निर्माण और अभिनय किया। यह फ़िल्म 1975 से 1977 तक तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए इमरजेंसी पर आधारित थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+