'उम्मीद नहीं थी कि मूवी माफिया भी अच्छा करेंगे...', कंगना के बदले तेवर, आलिया की गंगूबाई की तारीफ की
'उम्मीद नहीं की थी कि मूवी माफिया भी अच्छा करेंगे...', कंगना रनौत के बदले तेवर आलिया की गंगूबाई की तारीफ की
मुंबई, 26 फरवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर तंज कसा था। कंगना रनौत ने कहा था कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए आलिया भट्ट सही कास्टिंग नहीं है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होते ही कंगना रनौत के सुर बदले हुए लग रहे हैं। शनिवार (26 फरवरी) को कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की तारीफ की है। कंगना रनौत ने कहा है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि "मूवी माफिया" अच्छा करेंगे। कंगना ने "मूवी माफिया" की प्रशंसा की है।

कंगना ने फिल्म गंगूबाई की तारीफ में कही ये बात
कंगना रनौत ने इस्ंटा स्टोरी पर लिखा, 'सुनकर बहुत अच्छा लगा कि थिएटर्स फिर से खुल गए हैं और साउथ की फिल्में रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर रही है। लेकिन मैंने सुना है कि हिंदी बेल्ट में भी कुछ बेबी स्टेप्स लिए गए हैं, हाल ही में रिलीज हुई एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म के जरिए, जिसमें एक एक बड़ा हीरो और एक सुपरस्टार डायरेक्टर है। भले ही ये बेबी स्टेप्स जरूर हैं लेकिन ये महत्वहीन नहीं हैं। ये कदम उन थिएटर्स के लिए बहुत जरूरी हैं, जो तकरीबन वेंटिलेटर पर आ चुके थे।'

'उम्मीद नहीं की थी कि मूवी माफिया भी अच्छा करेंगे...'
कंगना ने अपवी इंस्टा स्टोरी में आगे लिखा, ''बढ़िया है, मैंने कभी नहीं उम्मीद की थी कि मूवी माफिया इस भी इस हद तक आगे जाएंगे और कुछ अच्छा करेंगे। लेकिन अगर वो ऐसा कर रहे हैं तो हमें उनका बहुत शुक्रगुजार होना चाहिए। मैं तो बस अच्छे की उम्मीद कर रही हूं।'

पहले दिन आलिया की फिल्म 'गंगूबाई' ने की 10 करोड़ की कमाई
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी शुक्रवार (25 फरवरी) को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। Boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है और 9.50-10 करोड़ नेट रेंज की कमाई की है। फिल्म ने मुंबई सर्किट में अच्छी कमाई की है। फिल्म की प्रतिक्रिया देखने के लिए, आलिया भट्ट शुक्रवार की देर रात खार में गैलेक्सी सिनेमा का भी दौरा किया और प्रशंसकों द्वारा उन्हें गंगूबाई-शैली की नमस्ते के साथ बधाई देते हुए देखा गया।

कंगना ने पहले आलिया को कहा था- पापा की परी
इससे पहले कंगना रनौत ने गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म को लेकर आलिया भट्ट पर तंज कसते हुए उन्हें पापा की परी कहा था। कंगना ने संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म में आलिया और उनकी उपस्थिति की आलोचना की थी। कंगना ने आलिया के बिना नाम लिए उन्हें पापा की परी और महेश भट्ट को 'मूवी माफिया' कहा था।

'200 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख हो जाएंगे...'
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, "इस शुक्रवार (यानी 25 फरवरी) 200 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख हो जाएंगे ... एक पापा की परी के लिए। पापा यह साबित करना चाहते हैं कि रोमकॉम बिम्बो भी एक्टिंग कर सकती हैं।. फिल्म की सबसे बड़ी कमी गलत कास्टिंग है ... ये नहीं सुधरेंगे। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि स्क्रीन पर जा रहे हैं साउथ और हॉलीवुड फिल्में... बॉलीवुड की किस्मत में है कयामत ही है जब तक मूवी माफिया के पास सारी ताकत हैं..."

आलिया ने भी दिया कंगना को जवाब
हिंदुस्तान टाइम्स के 'और बताओ' पर आरजे स्तुति के साथ बात करते हुए, आलिया से पूछा गया कि जब कंगना ने उनकी फिल्म के बारे में ऐसा कहा तो उन्हें कैसा लगा, जिसपर आलिया ने कहा, ''नहीं, मुझे वास्तव में नेगिटिविटी या या किसी ऐसी बातों को लेकर कोई फीलिंग नहीं है। इन सब निगेटिव बातों के बारे में मैं बिल्कुल नहीं सोचती हूं।''












Click it and Unblock the Notifications