कंगना रनौत ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' पर कसा तंज, करियर बदलने को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Kangana Ranaut On Animal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी बेबाकी के लिए भी काफी मशहूर हैं। वह अक्सर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपने विचार सबके सामने रखती हैं। वह देश से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बयानबाजी देती रहती हैं। अब उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' पर तंज कसा है।

कंगना रौनत ने 'एनिमल' को लेकर कही ये बात
आपको बता दें कि कंगना रनौत ने मूवी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर जो बातें लिखी हैं वो 'एनिमल' फिल्म के सीन्स से जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर बदलने को लेकर भी लोगों को एक बड़ा हिंट दिया है।

kangana ranaut

कंगना रनौत ने 'एनिमल' पर कसा तंज
आपको बता दें कि एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' की तारीफ की है और लिखा है- कंगना की ये फिल्म जबरदस्त है। समझ नहीं आ रहा कि ये फिल्म अच्छा बिजनेस क्यों नहीं कर पाई। करण जौहर गैंग उनके करियर को बर्बाद कर रहा है। इस पर कंगना रनौत ने रिप्लाई करते हुए रणबीर कपूर की 'एनिमल' पर तंज कसा है।

'फिल्मों में महिलाओं की पिटाई होती है'
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा है- मेरी फिल्मों को लेकर जो नेगेटिविटी फैलाई जा रही है वो बहुत ज्यादा है। मैं अभी भी कड़ी मेहनत कर रही हूं, लेकिन दर्शक उन फिल्मों को बढ़ावा दे रही हैं जिसमें महिलाओं को सेक्स ऑब्जेक्ट की तरह पेश किया जाता है। महिलाओं की पिटाई होती है और जूते चाटने के लिए कहा जाता है। ये उसके लिए बहुत हतोत्साहित करने वाला है जिसने महिला सशक्तीकरण वाली फिल्मों के लिए खुद को समर्पित कर दिया है।

कंगना ने करियर बदलने को लेकर दिया हिंट
इसके साथ ही कंगना रनौत ने खुलासा किया कि वह आने वाले सालों में अपना करियर बदल सकती हैं। उन्होंने लिखा है- मैं अपने जीवन के बेहतरीन साल किसी सार्थक काम के लिए देना चाहती हूं। वहीं एक यूजर ने कंगना रनौत से पूछा है कि क्या वह साल 2024 चुनाव लड़ने वाली हैं तो इस पर कंगना रनौत ने जवाब देते हुए लिखा है- ना ना प्लीज ज्यादा मत सोचिए। मैं रेस्तरां के बिजनेस में भी जा रही हूं। वैसे पॉलिटिक्स बिजनेस नहीं बल्कि लोकसेवा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+