पटाखों पर बैन को लेकर भड़कीं कंगना, बोलीं- प्रदूषण है तो कार की बजाय पैदल चलो
मुंबई, 3 नवंबर: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि दिवाली के मौके पर पटाखे बैन नहीं किए जाने चाहिए। कंगना ने पटाखों को बैन करने की मांग करने वालों को एक अजीब सलाह भी दी है। कंगना ने सदगुरू का समर्थन करते हुए कहा है कि अगर किसी को पर्यावरण की फिक्र है तो वो कार की बजाय पैदल चल लें।

क्या कहा है कंगना रनौत ने
कंगना रनौत ने दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की बात पर अपनी असहमति व्यक्त करते हुए सद्गुरु का एक संदेश साझा किया है। इंस्टा पर इसे शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, सदगुरू ठीक कह रहे हैं जो पर्यावरण एक्टिविस्ट जो कि पटाखों पर बैन की मांग कर रहे हैं, उनको तीन दिन के लिए कारों का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए और पैदल दफ्तर जाना चाहिए।

कंगना ने सगदुरू की बात का किया समर्थन
सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने ने दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि दिवाली पर पटाखे जलान से ना रोके। वायु प्रदूषण की चिंता करने वाले बच्चों को मस्ती को रोकने का कारण नहीं बन सकते हैं।उन्होंन कहा कि वायु प्रदूषण के कारण पटाखे जलाने से रोकने के बदले आप तीन दिन अपने ऑफिस पैदल जाएं। दिवाली पर बच्चों को पटाखे फोड़ने का मजा लेने दें। इसी का कंगना ने समर्थन किया है। कंगना पहले भी पटाखों को बैन ना करने की मांग कर चुकी हैं। बीते साल उन्होंने कहा था कि अगर पटाखे बैन होते हैं तो ईद पर जानवरों की कुर्बानी पर रोक लगाई जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाया है पटाखों पर बैन
दिल्ली और देश में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सु्प्रीम कोर्ट ने पटाखे जलाने और बेचने पर बैन लगाया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर बैन के सख्ती से पालन कराए जाने के लिए भी कहा है। कोर्ट ने पटाखों पर प्रतिबंध के उसके आदेश को गंभीरता से नहीं लेने के लिए राज्य सरकारों को कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध को किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं देखा जाना चाहिए। ये जीवन से जुड़ा मामला है।

कंगना रनौत को हाल ही में मिला है राष्ट्रीय पुरस्कार
कंगना रनौत को 25 अक्टूबर को उनकी दो फिल्मों मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। साल 2019 के लिए उनको दिल्ली के विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति ने ये पुरस्कार दिया। कंगना इन दिनों अपनी वाली फिल्मों में धाकड़ और तेजस की शूटिंग में बिजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications