कंगना रनौत कब करने वाली हैं शादी? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, कहा-'इमरजेंसी रिलीज होने के बाद...'

Kangana Ranaut On Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों फिल्म इमरजेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। भले ही फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई लेकिन एक्ट्रेस लगातार प्रमोशन में जुटी हैं। हाल ही में कंगना ने अपनी शादी के प्लान पर बात की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अब अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। न्यूज 18 संग बातचीत के दौरान कंगना ने कहा कि, 'मैं निश्चित रूप से शादी करना चाहती हूं।'

Kangana Ranaut

कंगना रनौत से जब पूछा गया कि क्या वह सांसद कार्यकाल के दौरान शादी करने वाली हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, 'उसके बाद तो शादी करने का कोई फायदा भी नहीं होगा।' इसके बाद एक्ट्रेस से पूछा गया कि आप शादी को लेकर कब ऐलान कर सकती हैं? कंगना ने कहा कि, 'पहले मेरी फिल्म इमरजेंसी रिलीज हो जाए, फिर हम इस पर बात करेंगे।'

बता दें कि, इससे पहले भी कई बार कंगना रनौत ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, उनको पार्टनर की जरूरत है और वह भी अपनी फैमिली बनाना चाहती हैं। एक साथी के बिना पूरी जिंदगी रहना बहुत मुश्किल है। हालांकि कंगना ने ये नहीं बताया कि वह फिलहाल किसे डेट कर रही हैं।

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले ये फिल्म पिछले साल 2023 में रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद ये 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन सर्टिफिकेशन ना मिलने के बाद पोस्टपोन हो गई। अब ये फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।

फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। ये पहली फिल्म होगी जिसको खुद कंगना ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के ऐलान होने के बाद से ही विवादों में है। फिल्म कब रिलीज होने वाली है इसको लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut News: कंगना रनौत की मुसीबत बढ़ी! चंडीगढ़ कोर्ट ने Emergency के खिलाफ जारी किया नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+