'कंगना रनौत ने उस लड़के से 5000 मिनट बात की', एक्ट्रेस के 58 साल के लिव इन पार्टनर ने खोली ऐसी पोल

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में लोकसभान चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा के टिकट पर शानदार जीत हासिल की है। हालांकि उसके बाद ही कंगना रनौत के साथ एक ऐसी घटना घटी है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं।

कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर मारा गया थप्पड़
कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक मिहला गार्ड ने जोरदार थप्पड़ मारा था जिसके बाद से एक्ट्रेस लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। लोग कगना रनौत के बार में तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।

kangana ranaut

कंगना रनौत के साथ जुड़ा कई लोगों का नाम
आपको बता दें कि अभी अभी सांसद बनीं कंगना रनौत का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। वहीं कंगना रनौत ने अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में खुद से 21 साल बड़े शादीशुदा एक्टर आदित्य पंचोली को भी डेट किया था।

आदित्य पंचोली और कंगना रनौत का अफेयर
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आदित्य पंचोली और कंगना रनौत लंबे समय तक लिव इन में भी रहते थे। वहीं ब्रेकअप के बाद आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही आदित्य पंचोली ने एक्ट्रेस को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे।

आदित्य ने कंगना के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा
कंगना रनौत के बारे में आदित्य पंचोली ने बताया था कि जब उनकी कंगना से मुलाकात हुई थी तो तब एक्ट्रेस के पास बिल्कुल पैसे नहीं थे। कंगना उस समय स्ट्रगल कर रही थीं। आदित्य पंचोली ने बताया था कि कंगना से उनकी मुलाकात साल 2004 में मुंबई की सड़क पर हुई थी। एक दोस्त ने उनसे कंगना की मदद करने के लिए कहा था।

लिव इन में रहते थे कंगना और आदित्य
आदित्य पंचोली ने खुलासा किया था कि वह एक्ट्रेस के साथ करीब 3 साल तक अपने एक दोस्त के घर पर पति-पत्नी की तरह रहते थे। उस समय कंगना ने आदित्य को बताया था कि एक लड़का उनको परेशान कर रहा था। वह बार बार कंगना को फोन करता था लेकिन जब आदित्य ने कंगना को फोन बिल चेक किया तो बात कुछ और ही निकली।

एक अनजान लड़के से कंगना ने 5000 मिनट की थी बात
फोन बिल के अनुसार कंगना ने उस लड़के से करीब 5000 मिनट तक बात की थी। आदित्य पंचोली के अनुसार कंगना उस लड़के से गुपचुप तरीके से एक महीने से बात कर रही थी और इसी लड़के पर कंगना ने परेशान करने का आरोप लगाया था। आदित्य पंचोली ने सरेआम कंगना रनौत को पागल कहा था जबकि एक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगया था।

कंगना ने आदित्य पर लगाया था मारपीट का आरोप
कंगना रनौत के अनुसार आदित्य जबरन उन्हें दोस्त के घर पर रख रहे थे। उन्हें कमरे में बंद करके रखा जाता था ताकि वह भाग न सकें। हालांकि एक दिन कंगना रनौत उस घर से भागने में कामयाब हो गई थीं। कंगना का कहना था कि उस समय उनकी उम्र मात्र 17 साल थी और उन्हें इस इंडस्ट्री के बारे में कुछ नहीं पता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+