थप्पड़ खाने के बाद अब रिपोर्टर से उलझीं कंगना रनौत, संसद के बाहर हुआ बड़ा बवाल, जानें क्या हुई बात
Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से जीत हासिल की है। जीत मिलने के बाद से कंगना रनौत काफी खुश जर आ रही थीं। लेकिन अचानक ही उनकी इस खुशी को किसी की नजर लग गई है।
गत 6 जून 2024 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला कॉन्स्टेबल ने कंगना रनौत को जरदार थप्पड़ मार दिया और अब एक्ट्रेस संसद के बाहर एक रिपोर्टर के साथ उलझ गई हैं। आज यानी 7 जून 2024 की सुबह जब नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत संसद पहुंचीं तो वह एक रिपोर्टर से ही उलझ गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत संसद पहुंचते ही रिपोर्टर से उलझीं
कंगना रनौत लोकसभा चुनाव 2024 तो जीत गई हैं लेकिन उसके बाद से ही उनके साथ एक के बाद एक विवाद हो रहा है। बीते दिन दिल्ली आने के दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल का तमाचा खा चुकीं कंगना रनौत आज सुबह जब संसद पहुंचीं तो काफी गुस्से में नजर आई थीं। इस दौरान वह संसद के बाहर मौजूद रिपोर्टर्स से ही भिड़ गई थीं।
कंगना रनौत का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत गुस्से में एक रिपोर्टर का माइक हटाती दिखीं जिस पर रिपोर्टर कहता है- एक मिनट मैडम, ये क्या कर रही हैं आप, मैं सवाल पूछ रहा हूं। अब कंगना का रिपोर्टर संग उलझने का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एकट्रेस कंगना रनौत एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए दिल्ली में संसद पहुंची हैं।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला गार्ड ने कंगना को मारा था थप्पड़
कंगना रनौत गत 6 जून 2024 को दिल्ली आने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान कुलविंदर कौर नाम की सीआईएसएफ की एक महिला गार्ड ने कंगना को थप्पड़ मार दिया था। बताया जा रहा है कि महिला गार्ड कंगना के किसान आंदोलन पर दिए गए बयान से काफी नाराज थीं।
कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है
वहीं थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत ने कुलविंदर कौर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। इस घटना के तुरंत बाद साआईएसएफ की महिला गार्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं इस मामले में जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
थप्पड़ कांड के बाद कंगना ने जारी किया था बयान
आपको बता दें कि थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अपना बयान दिया था। कंगना ने वीडियो में कहा था- मुझे मेरे वेलविशर्स के फोन आ रहे हैं। सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि मैं सेफ हूं। आज जो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के साथ में हुआ।
कंगना ने कहा- उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है
कंगना ने आगे कहा था- मैं वहां सिक्योरिटी चेक के बाद जैसे ही निकली वैसे ही दूसरे केबिन में जो महिला थी उसने मेरे वहां से क्रॉस करने का इंतजार किया और साइड से आकर मेरे फेस पर चांटा मारा और गालियां देने लगी। मुझे थप्पड़ मारने वाली महिला CISF की गार्ड हैं। जब मैंने उनसे पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं। लेकिन मेरा कन्सर्न है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे हम कैसे हैंडल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications