'महिला को गुस्सा था तो बाहर...' कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला पर भड़के मीका सिंह, कही ये बात

Kangana Ranaut Slap Incident: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का विवादों से पुराना नाता है। जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा है तो आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF की एक महिला सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ मारा था।

बीते दिनों भाजपा सांसद कंगना रनौत दिल्ली के लिए चंडीगढ़ से रवाना हुई थीं। लेकिन सिक्योरिटी चेक के दौरान एक CISF की महिला सुरक्षाकर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। अब इस मामले में सिंगर मीका सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है।

Kangana Ranaut

अब हाल ही में कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड पर सिंगर मीका सिंह ने हैरान जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'हम पंजाबी हैं..सिख हैं...दुनिया में हमारा सम्मान है, हमें दुनिया सेवा और सेवक के तौर पर जानती है, कंगना के साथ जो हुआ, वो गलत है, महिला कॉन्स्टेबल ड्यूटी पर थी और उनकी जिम्मेदारी सुरक्षा की है, कोई पर्सनल ऐसे गुस्सा जाहिर नहीं कर सकता है।'

मीका सिंह ने आगे लिखा, 'ये बहुत दुख की बात है कि उन्हें लगता है कि किसी पैसेनजर पर एयरपोर्ट पर हमला करना सही है, क्योंकि आपके अंदर किसी और वजह से गुस्सा भरा हुआ है। उन्हें अगर अपना गुस्सा इस तरह निकालना ही था तो सिविल ड्रेस में एयरपोर्ट के बाहर भी कर सकती थी। इस तरह अपने जज्बातों को जाहिर करना ठीक नहीं है, इस तरह एक महिला कॉन्स्टेबल की वजह से कई महिला कॉन्स्टेबल भी भड़क सकती हैं और उनकी नौकरी जा सकती है।'

मीका सिंह के इस रिएक्शन के बाद फैंस उनके पोस्ट पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ फैंस ने महिला के थप्पड़ मारने पर आपत्ति जताई वहीं कुछ ने इससे सहमति भी जताई। बता दें कि, कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर कर बताया था महिला जवान ने उन्हें ना सिर्फ थप्पड़ मारा बल्कि उनके साथ गाली-गलौच भी की। खैर इस घटना के बाद CISF की सुरक्षाकर्मी महिला को सस्पेंड कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+