कंगना रनौत के थप्पड़ मामले में फंसे विशाल ददलानी, सोना मोहपात्रा ने खोला कच्चा चिट्ठा, कहा- 'पैसा कमाके...'
Kangana Ranaut Slap Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस से भाजपा सांसद बनीं कंगना रनौत इन दिनों थप्पड़ मामले को लेकर काफी चर्चा में हैं। जहां इस मामले में तमाम बॉलीवुड सितारों ने उनका खुलकर समर्थन किया वहीं म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने सीआईएसएफ महिला कर्मचारी को नौकरी देने की बात कही।
कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ महिला कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया। जिसके बाद विशाल ददलानी ने ट्वीट कर उन्हें नौकरी देने का वादा किया था। जिस पर सोना महापात्रा ने आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं विशाल ने जो उनके साथ व्यवहार किया था उसका भी खुलासा किया।

विशाल ददलानी को सीआईएसएफ महिला कर्मचारी का सपोर्ट करना भारी पड़ गया है। ना सिर्फ तमाम नेटिजेन्स ने बल्कि सिंगर सोना महापात्रा ने भी विशाल के बयान की आलोचना की। दरअसल, एक यूजर ने विशाल के लिए ट्वीट किया था जिसे रिशेयर करते हुए सोना महापात्रा ने म्यूजिक कंपोजर की पोल खोल दी।
सोना महापात्रा ने ट्वीट कर लिखा, 'यही रीढ़ जज की सीट पर अनु मलिक जैसे कई सीरियल मोलेस्टर के बगल बैठते हैं और जब मेरे जैसे सहकर्मी उन्हें उठकर कुछ बोलने के लिए कहते हैं, रियलिटी शोज की टॉक्सिक कल्चर को पीछे धकेलने में मदद करने के लिए कहते हैं तो ऐसे ही लोग बोलते हैं कि पैसा कमा कर देश से निकलना है। मैं बता रही हूं ये वाकई रत्न हैं।'
बता दें कि, कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ महिला ने थप्पड़ मारा था। जिसके बाद विशाल ददलानी ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं कभी भी हिंसा को सपोर्ट नहीं करता हूं लेकिन मैं पूरी तरह से सीआईएसएफ जवान के गुस्से को समझ सकता हूं। अगर जवान के खिलाफ कोई एक्शन होता है तो मैं सुनिश्चित करता हूं कि मैं उन्हें जॉब दूंगा, अगर वह इसे स्वीकार करें. जय हिंद। जय जवान औऱ जय किसान।' उनके इस ट्वीक के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। वहीं कई लोग विशाल की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications