Kangana Slapped Row: 'उनकी मां बैठी थीं वहां इसलिए...' कंगना के थप्पड़ कांड पर चिराग ने कही चौंकाने वाली बात

Chirag Paswan on Kangana Slapped Row: हाजीपुर से सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अब देश के फूड प्रोसेसिंग मंत्री हैं। 41 साल की उम्र में मंत्री बनने वाले चिराग इन दिनों जबरदस्त ढंग से सुर्खियों में छाए हुए हैं।

मंत्री बनने के बाद उन्होंने DNE को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी अभी तक की जर्नी के बारे में खुलकर बातें की और साथ ही फिल्म अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत के साथ घटित हुए 'थप्पड़ कांड' पर बयान दिया है।

Kangana Slapped Row

आपको बता दें कि हाल ही में चंडीगड़ एयरपोर्ट पर चेकइन के दौरान सीआईएसएफ कॉन्सटेबल कुलविंदर कौर ने कंगना को थप्पड़ जड़ दिया था और उन्हें गालियां दी थीं।

कुलविंदर कौर किसान आंदोलन के दौरान कंगना के दिए गए एक बयान पर काफी नाराज थीं और इसी वजह से जब उसे सामने कंगना नजर आई तो वो एकदम से भड़क गई और आपा खोते हुए उसने कंगना को थप्पड़ ज़ड़ दिया।

एक वर्ग गार्ड कुलविंदर कौर को सपोर्ट कर रहा...

हालांकि इस घटना को टाइम हो गया है लेकिन इसकी गूंज कम नहीं हुई, सोशल मीडिया पर इसको लेकर अभी तक चर्चा जारी है क्योंकि इस मुद्दे पर लोग दो ग्रुप में बंट गए। एक वर्ग तो कंगना के साथ दिखा तो एक वर्ग गार्ड कुलविंदर कौर को सपोर्ट कर रहा है। इसी कारण इस मुद्दे पर अभी भी चर्चाएं जारी है।

'कुलविंदर कौर की मां किसान आंदोलन के दौरान धरने पर बैठी थीं'

इसलिए इस मुद्दे पर चिराग पासवान ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि 'कुलविंदर कौर की मां किसान आंदोलन के दौरान धरने पर बैठी थीं, मैं उनकी भावनाएं समझ सकता हूं कि उन्हें कंगना की टिप्पणी चुभ गई और उन्हें उन पर गुस्सा आ गया लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इंसान हाथापाई पर उतर आए, वो भी अपना विरोध ठीक उसी तरह से जता सकती थीं जैसे कि कंगना ने जताया था।'

'वो भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रख सकती थीं लेकिन वो हिंसा पर उतर आईं जो कि सरासर गलत है। वो अपना विरोध मर्यादित शब्दों में जता सकती थीं लेकिन उन्होंने कंगना पर हाथ उठाकर गलत किया, कोई इंसान, किसी भी महिला या पुरुष पर हाथ नहीं उठा सकता, ये गलत है और मैं इसकी निंदा करता हूं इसलिए जो भी हुआ वो गलत है।'

Kangana Slapped Row

कंगना-चिराग ने किया है 'मिले ना मिले हम' में काम

आपको बता दें कि चिराग और कंगना दोनों राजनीति में आने से पहले फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था। लेकिन फिल्म चली नहीं थी इसलिए चिराग ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

क्या कहा था गार्ड कुलविंदर कौर ने?

'थप्पड़ कांड' के बाद गार्ड कुलविंदर कौर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो कह रही थीं कि 'इसने (कंगना) बोला था ना कि यहां धरने पर जो महिलाएं बैठी हैं, वो 100-100 रुपये लेकर बैठी है, उस धरने में मेरी मां भी बैठी थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+