Sonam Kapoor ने उड़ाया कंगना रनौत की इंग्लिश का मजाक, एक्ट्रेस बोलीं- 'ये गॉसिप करने वाली आंटिया कभी..'
बॉलीवुड माफिया पर अक्सर कंगना रनौत निशाना साधती हैं। इस बार उन्होंने सोनम कपूर और करण जौहर पर अपना गुस्सा निकाला।
Kangana Ranaut On Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। फिर चाहे वह राजनीतिक मुद्दे हों या फिर बॉलीवुड माफिया एक्ट्रेस अपने विचार रखने से कतराती नहीं हैं। इस बार उन्होंने करण जौहर और सोनम कपूर को निशाने पर लिया।
करण और सोनम कपूर ने उड़ाया कंगना का मजाक
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर करण जौहर के शो कॉफी विद करण का पुराना क्लिक शेयर किया है। जिसमें दोनों कंगना रनोट की इंग्लिश को लेकर मजाक बनाते हुए नजर आए। दरअसल, क्लिप में करण जौहर ने सोनम कपूर से सवाल किया कि, अगर आपको किसी सेलिब्रिटी को फर्राटेदार इंग्लिश बोलने की पावर दी जाए तो आप किसे देंगी?

सोनम ने कंगना की इंग्लिश पर किया ये कमेंट
सोनम कपूर ने इसका जवाब देने से पहले मुस्कुराती हुई दिखीं फिर उन्होंने बिना देर किए कहा कि, मुझे लगता है कि इसकी जरूरत सबसे ज्यादा कंगना रनोत को है। हालांकि, इस बात तो संभालने के लिए उन्होंने कंगना रनौत के फैशन सेंस की जमकर तारीफ की और कहा कि उनका स्टाइल काफी अच्छा है।
कंगना ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, फिल्म माफिया के साथ वर्षों के झगड़े से मैंने वह यह है कि किसी भी बाहर व्यक्ति का अंग्रेजी ना बोलने के लिए मजाक नहीं उड़ाया जाएगा और ये शो अब हमेशा के लिए बंद हो चुका है। खैर कंगना रनौत यहीं नहीं रूकी उन्होंने इसके बाद अगले पोस्ट में सोनम कपूर पर जमकर निशाना साधा।
'गॉसिप करने वाली आंटियां कभी नहीं...'
कंगना रनौत ने अपने अगले पोस्ट में लिखा, आखिरी में मेरा कमबैक मिस ना करें। यहां तक कि 24 साल की उम्र में खुले तौर पर बुली किए जाने, अपमानित होने और मजाक उड़ाए जाने के बाद भी मैंने विनम्रता दिखाई। जो अंग्रेजी बोलने वाली अच्छी परवरिश और गॉसिप करने वाली आंटियां कभी नहीं दिखा सकतीं।"
कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इस साल उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज होंगी। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। जिसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा कंगना रनौत के पास फिल्म चंद्रमुखी, तेजस में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications