'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', कंगना रनौत ने फिर करण जौहर पर कसा तंज, तो रणवीर सिंह को कहा 'कार्टून'

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस बीच कंगना रनौत ने एक बार फिर करण जौहर पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह को कार्टून कह डाला।

Kangana Ranaut Slams Karan Johar: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर बॉलीवुड के नेपोटिज्म जैसे मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। अब हाल ही में कंगना रनौत ने फिल्म निर्देशक करण जौहर को आड़े हाथों लिया। साथ ही उन्होंने इस बार रणवीर सिंह को भी कार्टून कह दिया।

आपको बता दें कि 28 जुलाई को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिसे खुद करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। ऐसे में कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया और करण जौहर पर जमकर निशाना साधा।

Kangana Ranaut

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया था कि फिल्म उम्मीद के मुताबिक शुक्रवार को अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही। इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, 'ये क्या बकवास है। खुद के विंटेज को कॉपी करने के लिए शर्मा आनी चाहिए करण जौहर। इसपर कोई कैसे 250 करोड़ रुपये खर्च कर सकता है। ये फिल्म तो सास, बहू वाला डेली सोप ड्रामा है। एक ही फिल्म को 9वीं बार बनाने के लिए शर्म आनी चाहिए करण जौहर। तुम्हें रिटायर हो जाना चाहिए और यंग फिल्ममेकर्स को अच्छी फिल्में बनाने दो।'

कंगना रनौत यहीं नहीं रूकी उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह के ड्रेसिंग स्टाइल पर जमकर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में रणवीर सो सलाह दी और लिखा, "मेरी सलाह कि उसे करण जौहर और उसके ड्रेसिंग सेंस से प्रभावित होने से बचना चाहिए। रणवीर सिंह को सामान्य इंसान की तरह तैयार होना चाहिए, जैसे धर्म जी और विनोद खन्ना जी तैयार होते थे। भारतीय लोग कार्टून दिखने वाले शख्स को नहीं पहचानते हैं जो खुद को हीरो बताता है। प्लीज साउथ स्टार्स को देखें वह किस तरह से तैयार होते हैं।"

बता दें कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए। इसी के साथ फिल्म में दिग्गज कलाकारों ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से भी फैंस को काफी इंप्रेस किया। फिल्म में आलिया रणवीर के अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी लीड रोल में नजर आए। पहले दिन फिल्म ने कुल 11 करोड़ का कलेक्शन किया। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फैंस का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+