'बेटे को नहीं पता पापा की बुराइयां': lock Up में कैद निशा रावल ने करण मेहरा संग झगड़े पर किए कई खुलासे
मुंबई, 01 मार्च। मनोरंजन जगत में जोड़ियां बनती-बिगड़ती रहती हैं, हालांकि कुछ के बीच रिश्तों में कड़वाहट इतनी बढ़ जाती है कि तलाक के बाद भी कपल एक-दूसरे की शक्ल देखने पसंद नहीं करते। बीते दिनों बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने एक शो 'लॉक अप' का ऐलान किया था जिसमें वह मशहूर जोड़ियों से उनकी जिंदगी के राज का खुलासा दुनिया के सामने करने वाली हैं। इस शो में भाग ले रहे कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं।
Recommended Video

कंगना के 'लॉक अप' में कैद ये हस्तियां
कंगना रनौत के 'लॉक अप' में निशा रावल, करणवीर बोहरा, पायल रोहतगी, पूनम पांडे, बबीता फोगट, मुनव्वर फारुकी सहित कई विवादास्पद हस्तियां कैद होने वाली हैं। ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर आने वाला ये शो 27 फरवरी से ऑनएयर हो चुका है। 'लॉक अप' ने शुरुआत से ही अपने अलग कंटेंट से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 16 कॉन्ट्रोवर्सियल हस्तियों को जेल में बंद करने के साथ एपिसोड का हाई वोल्टेज ड्रामा फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

निशा रावल ने खोले जिंदगी के राज
लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस निशा रावल को अपने पूर्व पति करण मेहरा संग हुए झगड़े और परेशानियों का खुलासा करते देखा गया। उन्होंने बताया कि सबसे बुरे साल 2021 के बाद वह अकेले अपने बेटे कविश को कैसे संभाल रही हैं। शो के अन्य कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा से अपने दिल की बात शेयर करते हुए निशा रावल ने अपनी टूटी शादी को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने घरेलू हिंसा का भी जिक्र किया जिसकी वजह से कथित तौर पर उनकी शादी टूटी।

बेटे को नहीं पता पापा की असलियत
एक्ट्रेस निशा रावल ने कहा कि उनके बेटे को इस बात की कोई जानकारी नहीं कि उसके पिता करण मेहरा में कितनी बुराइयां हैं। कविश को दोनों की शादी की 'नेगेटिविटी' के बारे में भी नहीं पता है। जब भी उनका बेटा अपने पिता के बारे में पूछता है, तो वह उसे गले लगा लेती है। निशा ने खुलासा किया कि जब घरेलू हिंसा की घटना हुई तब कविश 4 साल का भी नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि उनका बेटा शायद ही कभी अपने पिता के बारे में पूछता है क्योंकि उसे लगता है पापा किसी दूसरे शहर में शूटिंग के लिए गए हैं।

भारत में बहुत कम होंगी शादियां
करणवीर बोहरा ने निशा की इन बातों को सुन उनके फैसले की तारीफ की और कहा कि आने वाले दिनों में भारत में शादियां बहुत कम होने वाली हैं। उन्होंने खुलासा किया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि पैसा पॉवर और फ्रीडम लाता है और महिलाएं अपनी आवाज उठा रही हैं। अभिनेता ने आगे कहा कि चूंकि एक पुरुष एक महिला की स्वतंत्रता को नहीं संभाल सकता, इसलिए शादियां काम नहीं करती हैं।

बेटे की कस्टडी के लिए किया केस
आपको बता दें कि निशा रावल और करण मेहरा की शादी के बाद से ही निशा रावल ने बाद में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया था। करण को कथित तौर पर अपनी पत्नी की उनके आवास पर मार-पीट करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। एक्ट्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि करण ने उनके बैंक खाते से 1 करोड़ रुपए निकाले। प्रजेंट टाइम में कपल अपने बच्चे कविश की कस्टडी के लिए कोर्ट में केस लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचली लड़की से शादी करने वाले विक्रांत मैसी को कंगना ने दी शादी की बधाई, कभी लगाई थी फटकार, कहा था 'कॉकरोच'












Click it and Unblock the Notifications