'कंगना रनौत को मिल गया है अपना मिस्टर परफेक्ट?' एक्ट्रेस की इन फोटोज को देख फैंस कर रहे सवाल

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसे देख फैंस सवाल कर रहे हैं कि एक्ट्रेस अब किसके प्यार में पड़ गईँ।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Viral Photos: बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। लेकिन, इस बार वह अपनी फोटोज की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। जिसे देख फैंस सवाल कर रहे हैं कि वो किसके प्यार में पड़ गई हैं।

क्या प्यार में पड़ गईं कंगना?
कंगना रनौत के लव अफेयर्स की अगर बात करें तो वह आज भी उन वजहों से सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऐेसे में अब फैंस चाहते हैं कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द शादी कर लें। लेकिन अब एक्ट्रेस के लेटेस्ट फोटोज देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अब जल्द ही वह फैंस की ये विश पूरी करने वाली हैं।

फोटोज देख फैंस उठा रहे सवाल
हाल ही में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर कुछ क्लोज-अप फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस की फोटोज से ज्यादा कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा। फोटोज शेयर कर कंगना ने कैप्शन पर लिखा, 'इश्क वो आतिश है गालिब जो लगने से लगती नहीं और बुझाने से बुझती नहीं।'

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
अब कंगना रनौत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं कि, 'क्या उनको अपना मिस्ट्री मैन मिल गया है? वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कौन है जो सपनों में आया, कौन है जो दिल में समाया... आज खोल दीजिए सारे राज।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस बार कौन है वो शख्स जिस पर आपका दिल आया'।

शादी को लेकर कंगना ने कही थी ये बात
कंगना ने टाइम्स नाउ को साल 2021 में दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैं निश्चित रूप से शादी करना चाहती हूं और बच्चे पैदा करना चाहती हूं।" अब से पांच साल बाद, मैं खुद को एक मां, एक पत्नी और निश्चित रूप से एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखती हूं, जो नए भारत के विजन में सक्रिय रूप से शामिल है।" अपने साथी के बारे में पूछे जाने पर कंगना ने कहा, "आपको जल्द ही पता चल जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+