ट्रांसपेरेंट टॉप में कंगना ने शेयर की तस्वीरें, लोग बोले- दूसरो को संस्कार और खुद की ड्रेस में सब आरपार
मुंबई, 13 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों बुडापेस्ट में हैं, जहां वो अपनी फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए गई हैं। बुडापेस्ट में उन्होंने फिल्म के लिए शूटिंग पूरी करने के बाद जबरदस्त पार्टी की है। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कंगना इन तस्वीरों में ट्रांसपेरेंट ब्रालेट में नजर आ रही हैं, जिसको लेकर कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर असहज करने वाले कमेंट का भी सामना करना पड़ रहा है।

कंगना ने कैप्शन में लिखा है गालिब का शेर
कंगना रनौत ने इंस्टा पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वो ऑफ व्हाइट कलर के ट्रांसपेरेंट टॉप और हाई वेस्ट व्हाइट पैंट में दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए मशहूर शायर गालिब का शेर 'मुहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देख कर जीते हैं जिस काफिर पर दम निकले' कैप्शन में लिखा है।

कंगना को किया जा रहा ट्रोल
कंगना रनौत अपने बयानों के चलते सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर ही खुद को भारतीय संस्कृति की पक्षधर बताती हैं और अपने दक्षिणपंथी रुख के लिए जानीजाती हैं। ऐसे में जब कंगना ने धाकड़ की रैप-अप पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं तो लोगों ने उनके ही बयानों को लेकर उननको घेर लिया। कई यूजर्स ने कंगना को याद दिलाया कि आप तो दूसरी एक्ट्रेस के कपड़ों पर कमेंट करने और किसी को भी कुछ भी कहने से नहीं चूकती तो अब खुद इतनी बोल्ड ड्रेस पहनी है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि दूसरों के लिए बातें बनाने के लिए ही आपको संस्कार याद आते हैं, अपनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस में खराबी नहीं दिख रही है। एक यूजर ने पूछा है कि ये है क्या आपकी संस्कृति। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपने ये ट्रांसपैरेंट ब्रा क्यों पहनी हुई है? हालांकि कई यूजर्स ने उनकी तारीफ भी की है।

जल्दी ही रिलीज हो सकती है धाकड़
कंगना रनौत फिल्म 'धाकड़' में कंगना एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को रजनीश राजी घई ने डायरेक्ट किया है। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी मुख्य भमिका में है। इस फिल्म के जल्दी ही रिलीज होने की उम्मीद है। धाकड़ से पहले कंगना ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की ज़िंदगी पर बनी फिल्म थलाइवी की शूटिंग पूरी की है। ये फिल्म तैयार है लेकिन कोरोना के चलते रिलीज नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications