फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर कंगना रनौत ने कह दी ये बड़ी बात, बोलीं- आप भी आतंकी ही हैं....
Kangana Ranaut On The Kerala Story: कंगना रनौत ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर कहा है- अगर आप ऐसा समझते हैं कि आईएसआईएस आतंकी संगठन नहीं है तो जाहिर सी बात है फिर आप भी आतंकी ही हैं।

Kangana Ranaut On The Kerala Story: पिछले कई दिनों से फिल्म 'द केरल स्टोरी' सुर्खियों में छाई हुई है। ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। हालांकि विवादों के बीच ये फिल्म कल यानी गत 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म को लेकर अपना बयान दिया है। इस फिल्म पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक कई तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रंनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया जताई है।
कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर कही ये बात
आपको बता दें कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' में दिखाया गया है कि कैसे केरल में मासूम लड़कियों का ब्रेनवॉश करके उन्हें आतंकी बनने पर मजबूर किया जाता है। इसी चीज को लेकर हर जगह विवाद हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म पर बैन लगाने की अपील की जा रही थी। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म का जिक्र किया और इसे आंतक पर आधारित बताया है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी रिएक्शन सामने आया है।

केरल की लड़कियां आईएसआईएस में हुई थीं शामिल
फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर विवाद तब शुरू हुआ था जब दावा किया गया था कि केरल की 32 हजार लड़कियां लापता हो गई थीं और बाद में आतंकवादी ग्रुप आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से ही इसे लेकर राजनीति होने लगी थी और हर जगह बहस शुरू हो गई थी।
फिल्म को लेकर हाईकोर्ट ने कही थी ये बात
अब एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं। उन्होंने एबीपी के एक इवेंट में इस फिल्म पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा है- देखिए मैंने फिल्म देखी नहीं है, लेकिन फिल्म को बैन करने की बहुत कोशिश की जा रही है। मैंने आज ही पढ़ा, अगर मैं गलत हूं तो मुझे करेक्ट करिएगा, हाईकोर्ट ने कहा है कि फिल्म पर बैन नहीं लगाया जा सकता है। मुझे लगता है कि ये मूवी आईएसआईएस के अलावा किसी के भी बारे में गलत नहीं बता रही है ना।
कंगना ने कहा- आप भी आतंकी ही हैं
कंगना रनौत ने आगे कहा- अगर देश की सबसे जिम्मेदार संस्था हाईकोर्ट ये कह रही है तो वे सही कह रही है। आईएसआईएस एक आतंक संगठन है। ऐसा नहीं है कि मैं उन्हें आतंकवादी कह रही हूं, हमारा देश, गृह मंत्रालय और अन्य देशों ने भी उन्हें ऐसा ही कहा है। उन्होंने कहा- अगर आप ऐसा समझते हैं कि वो आतंकी संगठन नहीं है तो जाहिर सी बात है फिर आप भी आतंकी ही हैं।
कंगना रनौत ने साधा निशाना
कंगना रनौत के अनुसार- अगर आप सोचते हैं एक आंतकी संगठन, एक टेरेरिस्ट नहीं है और उसको टेरेरिस्ट घोषित किया गया है, लीगली, मोरली, हर तरीके से और आपको लगता है वो टेरेरिस्ट नहीं है तो फिल्म से ज्यादा आप एक बड़ी समस्या हैं, आपको पहले ये सोचना चाहिए कि आप जीवन में कहां खड़े हैं। कंगना रनौत ने इवेंट में कहा- मैं उन लोगों के बारे में बात कर रही हूं जो सोच रहे हैं कि ये फिल्म उन पर हमला कर रही है, न कि आईएसआईएस पर। अगर आपको लगता है कि ये आप पर हमला कर रही है तो आप आतंकवादी हैं। मैंने कुछ नहीं कहा भाई, ये सिंपल मैथ्स है।












Click it and Unblock the Notifications