कंगना की 'धाकड़' ने आठवें दिन कमाए 4420 रुपए, बिके मात्र 20 टिकट: रिपोर्ट्स
मुंबई, 27 मई: कंगना रनौत की एक्शन फिल्म 'धाकड़' का हाल बद से बदतर होता जा रहा है। इस फिल्म ने 8 दिनों में महज 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के लिए के लिए आठवां दिन बेहद ही निराशा जनक रहा। फिल्म की आठवें दिन पूरे देश में सिर्फ 20 टिकटें बिकी। फिल्म की आठवें दिन केवल 4420 रुपए कमाई हुई है। जी हां आपने सही पढ़ा है। फिल्म आठवें दिन केवल 4420 रुपए ही कमा पाई।

फिल्म सिर्फ 3 करोड़ रुपए का बिजनेस कर पाई
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्टे के मुताबिक, फिल्म की दूसरे शुक्रवार पूरे देश में केवल बीस टिकटें बिकी। जिसके बाद फिल्म सिनेमाघरों से हटा दी गई है। फिल्म के पहले की कई शो कैंसिल कर दिए गए थे। धाकड़ हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी महिला प्रधान फिल्म है। अगर हम नुकसान की बात करें तो यह अब तक की सबसे बड़ी नुकसान उठाने वाली फिल्म साबित हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सिर्फ 3 करोड़ रुपए का बिजनेस कर पाई।

ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स भी नहीं बिक रहे हैं फिल्म में
सप्ताहांत में प्रदर्शन इतना खराब रहा कि ज्यादातर जगहों पर सोमवार से ही फिल्म बंद कर दी गई। फिल्म को मुंबई के सभी सिनेमाघरों से एक सप्ताह के अंदर ही हटा दिया गया है। बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहने के कारण सीधा असर फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स की डील पर पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के सुपर फ्लॉप होने के बाद अब इसके ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स भी नहीं बिक रहे हैं। क्योंकि, मेकर्स को कोई खरीददार ही नहीं मिल रहा है।

फिल्म के कई शोज कैंसल कर दिए गए हैं
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धाकड़' की बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्मेंस के बाद इस फिल्म के कई शोज कैंसल कर दिए गए हैं। ऐसे में अब ओटीटी पर जगह पाने के लिए भी फिल्म के मेकर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। किसी भी फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स मूवी की रिलीज से पहले ही बेच दिए जाते हैं। किसी चैनल या ओटीटी प्लेटफॉर्म को राइट्स बेचने के बाद होने वाली कमाई से प्रोड्यूसर्स को अच्छा मुनाफा हो जाता है। लेकिन 'धाकड़' के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

'धाकड़' कंगना के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म भी बनी
'धाकड़' कंगना के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म भी बन गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो धाकड़' लगभग 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। ऐसे में मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रजनीश घई के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और शाश्वत चटर्जी भी लीड रोल में हैं। फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आई हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications