Tiku Weds Sheru: नवाजुद्दीन सिद्दीकी नहीं इरफान खान थे फिल्म की पहली पसंद, कंगना रनौत ने किया बड़ा खुलासा
कंगना रनौत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीकू वेड्स शेरू का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म की पहली पसंद इरफान खान थे।
Tiku Weds Sheru: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया और लॉन्च इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने फिल्म से जुड़े कई खुलासे किए। एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म की पहली पसंद नवाजुद्दीन सिद्दीकी नहीं बल्कि दिवगंत अभिनेता इरफान खान थे।
कंगना रनौत का बड़ा खुलासा
कंगना रनौत ने बताया कि आज से 6 से 7 साल पहले इस फिल्म को लॉन्च किया जा चुका था। तब इसमें एक्ट्रेस और दिवगंत अभिनेता इरफान खान काम करने वाले थे। इस फिल्म का नाम टीकू वेड्स शेरू नहीं बल्कि डिवाइन लवर्स रखा गया था। दुर्भाग्य से इस फिल्म के प्रोड्यूसर की तबियत बिगड़ गई थी और फिर अगले 3-4 साल इस फिल्म पर काम नही हो पाया।

इरफान खान थे पहली पसंद
कंगना रनौत ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'जब फिल्म के प्रोड्यूसर मेरे पास इस फिल्म का फिर से ऑफर लेकर आए तो इरफान सर बीमार थे, इस बात ने हमारे हौसले तोड़ दिए थे। हम बहुत निराश हो चुके थे। दूसरी बात ये कि मैं भी वो नहीं रही थी, जिसकी आंखों में मुंबई जैसे शहर के सपने हों, तो मैंने एक तरह से इस फिल्म में काम करने की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन अब अपर्णा ने इस स्क्रीप्ट पर काम करने को कहा तो मुझे लगा कि सालों बाद अब ये प्रोजेक्ट पूरा होगा।'
नवाज को ऐसे किया अप्रोच
कंगना रनौत ने आगे बताया कि इस किरदार के लिए उन्होंने कैसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी को चुना। कंगना ने कहा कि, 'मैंने नवाज सर का नंबर ढूंढा तो मुझे कहा गया कि अगले 5 साल तक वह कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेने वाले। मैंने फिर भी उनसे कहा कि एक बार फिल्म की स्क्रीप्ट पढ़ लें। क्योंकि पहले ही उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट थे तो एक्टर के पास वक्त नहीं था। उस दौरान वह बेंगलुरू में थे तो मैं वहां चली गई। इसके बाद मेरी नवाज सर से मुलाकात हुई और उन्होंने बिना स्क्रीप्ट सुने ही फिल्म के लिए हां कह दी।'
कब रिलीज होगी टीकू वेड्स शेरू
फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' 23 जून 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी उन एक्टर्स पर आधारित है जो छोटे शहर से सपनों की नगरी मुंबई आते हैं और एक्टर बनने का सपना देखते हैं। लेकिन किसी का ये सपना पूरा होता है तो किसी का अधुरा रह जाता है। फिल्म में नवाज और अवनीत कौर लीड रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications