अपनी शादी को लेकर कंगना रनौत ने खोला ये राज, कहा- मेरे जीवन में वह आएगा....

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। आपको बता दें कि कंगना रनौत इस फिल्म की क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। फिलहाल कंगना रनौत अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने में काफी बिजी हैं। ऐसे ही एक प्रोफेशनल इवेंट में कंगना ने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की।

हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा- हर चीज के लिए अपना समय होता है, और अगर मेरे जीवन में वह समय आना है तो वह आएगा। मुझे शादी करनी है और अपना खुद का परिवार चाहिए... लेकिन, सही समय पर ही ये होगा।

kangana ranaut

23 जून को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के डायरेक्टर साई कबीर श्रीवास्तव हैं। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की जोड़ी नजर आएगी। ये फिल्म आगामी 23 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ट्रेलर में एक नए शादीशुदा जोड़े की जीवन की भागादौड़ दिखाई गई है।

'चंद्रमुखी 2' में नजर आएंगी कंगना
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में भी दिखाई देंगी। ये फिल्म तमिल हॉरर कॉमेडी 'चंद्रमुखी' का रीमेक है, जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+