क्या फर्जी है 'गंगूबाई' की कमाई? कंगना बोलीं- 'पानी में दूध... क्या मजबूरियां रही होंगी बेचारों की...'
क्या फर्जी है 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की कमाई? कंगना बोलीं- 'पानी में दूध... क्या मजबूरियां रही होंगी बेचारों की...'
मुंबई, 08 मार्च: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की नवीनतम रिलीज हुई फिल्म ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' पर एक बार फिर टिप्पणी की है। कंगना रनौत ने ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। कंगना रनौत ने एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाए हैं कि आलिया भट्ट की फिल्म ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को यानी कमाई को गलत तरीके से जनता के सामने पेश किया गया है। कंगना रनौत के आरोप है कि फिल्म ने उतनी कमाई की ही नहीं है, जितनी दिखाई जा रही है। इस मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया और फिल्म को लेकर कटाक्ष किया है। इससे पहले कंगना रनौत ने आलिया भट्ट का मजाक बनाते उन्हें 'पापा की परी' और 'बिंबो' कहा था।

दावा: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की कमाई दोगुनी बताई गई
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैगजीन के ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया गया ट्वीट साझा किया है। आउटलुक मैगजीन के लेख में लिखा गया है कि कुछ ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि फिल्म ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को रियल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से दोगुना बढ़ाकर दिखाया जा रहा है। इसमें दावा किया गया है कि आलिया की फिल्म ने वीकेंड पर उतनी कमाई नहीं की, जितना दिखाया गया है।

कंगना बोलीं- दूध में पानी तो सुना था लेकिन पानी में दूध...
कंगना रनौत ने आउटलुक मैगजीन के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, ''अच्छा दूध में पानी तो सुना था लेकिन पानी में दूध...हम्म ... क्या मजबूरियां रही होंगी बेचारों की...।'' हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक ट्रेड सोर्स ने पीयू को बताया, "फिल्म की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन वीकेंड पर पीवीआर सिनेमाज ने 5 करोड़ रुपए, आईनॉक्स ने 3.45 करोड़ और सिनेपोलिस ने 3 करोड़ रुपए बटोरे। हम जानते हैं कि यहां से 40 फीसदी कटौती मल्टीप्लेक्स कारोबार में जाती है। वे (फिल्म निर्माता) यह कैसे दावा कर सकते हैं कि फिल्म ने पहले वीकेंड पर जबरदस्त कलेक्शन किया है।

कंगना आलिया की फिल्म की तारीफ भी कर चुकी हैं
25 फरवरी को गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज के एक दिन बाद, कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा था, ''यह सुनकर खुशी हुई कि दक्षिण फिल्म उद्योग में सिनेमाघरों को रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। लेकिन उसी बीच मैंने सुना है कि हिंदी बेल्ट में भी कुछ बेबी स्टेप्स उठाए जा रहे हैं। हाल ही में महिला केंद्रित फिल्म के साथ जिसमें एक बड़ा हीरो और एक सुपर स्टार निर्देशक है। वे छोटे कदम हो सकते हैं लेकिन वे महत्वहीन नहीं हैं। वे उन सिनेमाघरों के लिए महत्वपूर्ण होंगे जो यहां वेंटिलेटर पर हैं।''

फिल्म के रिलीज से पहले आलिया को 'पापा की परी' कहा था कंगना ने
गंगूबाई काठियावाड़ी के रिलीज से पहले कंगना रनौत ने आलिया भट्ट को 'बिम्बो' और 'पापा की परी' कहा था। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "इस शुक्रवार 200 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख हो जाएंगे ... एक पापा (फिल्म माफिया डैडी) की परी के लि,ए क्योंकि पापा साबित करना चाहते हैं कि रोमकॉम बिम्बो भी एक्टिंग कर सकती हैं। फिल्म की सबसे बड़ी कमी गलत कास्टिंग है ... ये नहीं सुधरेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications