Kangana Ranaut ने लिव इन के बाद अब डेटिंग ऐप्स के खिलाफ खोला मोर्चा, 'समाज का गटर हैं ऐसी चीजें'

Kangana Ranaut News: कंगना रनौत अक्सर ही अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। लिव इन को महिलाओं के लिए नुकसानदायक बताने के बाद अब उन्होंने डेटिंग ऐप्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस ने कहा कि इस तरह के ऐप पर समाज के सबसे फ्रस्टेटेड लोग रहते हैं। ये ऐप समाज की गंदगी हैं और कुछ नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि इन ऐप पर सिर्फ कुंठित लोग ही मिलते हैं। ऐसे लोग जिनमें आत्मविश्वास की कमी होती है और हारे हुए होते हैं। एक मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ये ऐप गटर की तरह हैं।

कंगना रनौत इससे पहले लिव इन रिलेशनशिप की भी आलोचना कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि मेरा मानना है कि भारत जैसे देश में लिव इन संबंध महिलाओं के लिए अनुकूल नहीं हैं। ऐसे संबंधों में सबसे ज्यादा नुकसान औरतों का ही होता है। उनकी सामाजिक-आर्थिक आजादी छिन जाती है और भावनात्मक स्तर पर भी औरतें कई बार बिल्कुल टूट जाती हैं।

Kangana Ranaut News

Kangana Ranaut ने कहा, 'डेटिंग ऐप्स समाज का गटर हैं'

डेटिंग ऐप्स के इस्तेमाल के बारे में पूछने पर कंगना ने कहा, 'मैं निजी तौर पर मानती हूं कि इस तरह के ऐप का इस्तेमाल करना अपने-आप में अपमानजनक है। ऐसे ऐप पर आपको कभी भी मेरे जैसे लोग नहीं मिलेंगे। जिनमें आत्मविश्वास हो और जो अपनी लाइफ में खुश हैं उन्हें आप कभी डेटिंग ऐप्स पर नहीं देख सकते हैं। यहां सिर्फ ऐसे ही लोग होते हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ हासिल नहीं किया और ये हारे हुए लोग होते हैं।' कंगना ने यह भी कहा कि मैं किसी ऐसे आदमी के साथ होने के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं जिसका डेटिंग ऐप पर अकाउंट हो।

यह भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ बिपाशा बासु का वीडियो वायरल

Dating Apps को एक्ट्रेस ने बताया हारे हुए लोगों की जगह

कंगना रनौत ने इसी इंटरव्यू में कहा कि डेटिंग ऐप पर बहुत से फ्रस्टेटेड लोग भी होते हैं। ऐसे लोग जो शादी-शुदा हैं या किसी रिलेशनशिप में हैं, लेकिन फिर भी डेटिंग ऐप पर अपना अकाउंट बना लेते हैं। इन ऐप्स पर लोग अक्सर अपने बारे में सिर्फ झूठ ही बताते हैं। उन्होंने कहा, 'डेटिंग ऐप समाज का गटर हैं और यहां आपको समाज की गंदगी देखने को मिल सकती है।'

यह भी पढ़ें: War 2 Box Office Collection: रितिक रोशन का जलवा बरकरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+