War 2 Box Office Collection: ऋतिक रोशन का जलवा बरकरार, तीसरे दिन फिल्म ने छापे तगड़े पैसे
War 2 Box Office Collection Day 3: 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। जिसे उसने तीसरे दिन भी बनाए हुए है। हालंकि शनिवार के दिन कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिर भी तीन दिनों में कलेक्शन 140 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। अयान मुखर्जी की ये फिल्म यह स्पाय थ्रिलर फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'वॉर 2' ने तीसरे दिन 33 करोड़ रुपये की कमाई की है। तीसरे दिन सिनेमाघरों में 31.42% की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है। इसके पहले फिल्म ने 15 अगस्त को लगभग 56.50 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 142.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

फिल्म वॉर 2 को शुरुआती रिव्यू बहुत अच्छी नहीं मिले थे। ट्रेड पंडितों को उम्मीद थी कि फिल्म की कमाई बहुत खास नहीं होगी। इसके बाद भी फिल्म को देखने के लिए दर्शक अच्छी संख्या में पहुंच रहे हैं। फिल्म के साथ रजनीकांत की कूली भी रिलीज हुई। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। ऐसे में लगा था कि वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म पर मेकर्स ने करीब 400 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट खर्च किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर को कास्ट किया। इसके जरिए वो नॉर्थ इंडिया और साउथ इंडिया दोनों ही इंडस्ट्री के दर्शकों को साधना चाहते हैं। हालांकि इस मामले में मेकर्स का क्या प्लान बहुत सक्सेसफुल होता नजर नहीं दिख रहा है। इस फिल्म को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications