Cristiano Ronaldo के साथ बिपाशा बसु का वीडियो वायरल, फैंस ने लगा दी मृणाल ठाकुर की क्लास!
Bipasha Basu with Cristiano Ronaldo Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का एक वीडियो दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस समय का है जब बिपाशा एक इंटरनेशनल इवेंट के दौरान रोनाल्डो से मिली थीं। दोनों को बेहद करीब देखा गया और वीडियो में उनकी केमिस्ट्री ने फैंस को हैरान कर दिया।
2007 का पुराना वीडियो हो रहा वायरल (Bipasha Basu with Cristiano Ronaldo Video)
दरअसल, यह थ्रोबैक वीडियो 2007 के न्यू सेवन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड इवेंट का है, जो पुर्तगाल के लिस्बन में हुआ था। इस इवेंट में बिपाशा और रोनाल्डो एक स्टेज शेयर करते हुए नजर आए थे। बिपाशा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। वीडियो में लिखा था कि यह स्टेज शेयर करना मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सालों बाद अब यह वीडियो एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है।

मृणाल ठाकुर को फैंस ने किया ट्रोल
इसी बीच कुछ फैंस ने एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर हाल ही में मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिसे कई लोग बॉडी-शेमिंग मान रहे हैं। यह वीडियो उनके कुमकुम भाग्य शो के दिनों का है। वीडियो में मृणाल ने अपने को-स्टार अर्जित तनेजा से मजाकिया अंदाज में कहा था, "तुम्हें मस्कुलर लड़की चाहिए तो बिपाशा से शादी कर लो... मैं उससे बेहतर हूं।" इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मृणाल को जमकर ट्रोल किया गया।
मृणाल ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि 19 साल की उम्र में मैंने कई बेवकूफी भरी बातें कीं। मेरा इरादा कभी किसी को बॉडी-शेम करने का नहीं था, यह सिर्फ मजाक था जो हद से आगे बढ़ गया। अब समझ आता है कि शब्दों का कितना असर हो सकता है। मुझे सच में अफसोस है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब वे मानती हैं कि खूबसूरती हर रूप में होती है।
रोनाल्डो के साथ अफेयर पर बोलीं बिपाशा
इस बीच बिपाशा बसु ने भी एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा मसल्स हेल्थ और स्ट्रेंथ मजबूत औरत की निशानी हैं। फैंस ने इसे मृणाल पर तंज माना। वहीं 2007 के इवेंट के बाद बिपाशा और रोनाल्डो की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी, जिससे अफेयर की अफवाहें उड़ीं। बाद में बिपाशा ने शो 'आप की अदालत' में इन अफवाहों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वो बहुत लंबे हैं और वहां बहुत शोर था। जब भी बात करनी होती थी, उन्हें झुकना पड़ता था।












Click it and Unblock the Notifications